जश्न से पहले अलर्ट: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तोड़ा ड्रग नेटवर्क

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने द्वारका में 2.034 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर दिल्ली-बरेली ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बरामदगी की कीमत लगभग ₹10 करोड़ बताई गई है।
Delhi crime branch

नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi crime branch) ने नारकोटिक्स तस्करी के खिलाफ एक निर्णायक कार्रवाई करते हुए दिल्ली-NCR में सक्रिय एक संगठित ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 2.034 किलो हेरोइन, जिसकी कीमत लगभग ₹10 करोड़ बताई जा रही है, बरामद की गई है और नेटवर्क के दो प्रमुख सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

Delhi Crime Branch ने ऐसे किया खुलासा

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक क्राइम ब्रांच (WR-II, द्वारका) को हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि इंदरपुरी निवासी अंशुल राणा नए साल से पहले बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने आने वाला हैऔर वह द्वारका सेक्टर-08 स्थित क्वीन्स वैली स्कूल के पास डिलीवरी देने आने वाला है।

यह भी पढ़ेंः 5 साल तक नेपाल में छिपा रहा, पर सच भाग नहीं पाया: अपनी ही मां के कत्ल का आरोपी B.Tech युवक बॉर्डर से गिरफ्तार

इस सूचना पर इंस्पेक्टर पवन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें एसआई अनुज छिकारा, कुलदीप सिंह, एएसआई श्रीओम, एचसी रविंदर सिंह, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, अशोक, कांस्टेबल मनोज और महिला कांस्टेबल काजल शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी राजपाल डाबस की निगरानी में हुई।

तकनीकी निगरानी के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई और डी.डी.ए. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास छापेमारी कर अंशुल राणा को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से 2.034 किलो हेरोइन बरामद हुई।

जांच में बड़ा खुलासा

पूछताछ में अंशुल राणा ने बताया कि वह यह हेरोइन गंगा प्रसाद उर्फ विक्की (मादीपुर निवासी) से खरीदता था, जो इसे उत्तर प्रदेश के बरेली से मंगवाता था।

बाद में एसआई अनुज छिकारा को गंगा प्रसाद के बारे में सूचना मिली। तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी लोकेशन लक्ष्मी नगर में ट्रेस की गई और इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में दूसरी टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

अंशुल राणा से:

  • 2.034 किलो हेरोइन (₹10 करोड़ अनुमानित मूल्य)
  • एक स्कूटी (DL-11-PK-64XX)
  • तीन मोबाइल फोन

गंगा प्रसाद उर्फ विक्की से:

  • तीन मोबाइल फोन

गंगा प्रसाद का आपराधिक इतिहास

  1. FIR 223/2019 – NDPS एक्ट, स्पेशल सेल दिल्ली
  2. FIR 17/2013 – IPC 304/341/323/34, थाना पंजाबी बाग
  3. FIR 74/2012 – आबकारी अधिनियम, थाना ख्याला

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती |
12-08-2026