New Year Calendar-नए साल का कैलेंडर लगाने से पहले जान लें यह बात सही दिशा बदल सकती है परिणाम

New year calendar
👁️ 599 Views

New Year Calendar-नए साल का कैलेंडर इस समय क्या आपके मन में भी इसके बारे में कोई सोच चल रही है। नया साल आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल का कैलेंडर लाने और उसे घर में लगाने का विचार बना रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु में कैलेंडर को लेकर भी विस्तार से वर्णन किया गया है। बताया गया है कि कैलेंडर को कहां और किस तरह लगाने से किस तरह के परिणाम आ सकते हैं।

New Year Calendar in Details

वास्तु में कैलेंडर लगाने को लेकर कुछ नियम दिए गए हैं। इन नियमों के पालन से घर के काम में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते भी खुल सकते हैं। इसमें बताया गया है कि कैलेंडर को कभी भी घर की दक्षिणी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे गृहमालिक के शुभ कार्य में बाधा आती है। इसका सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घर में कभी भी पूराने कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। इससे कार्य में रूकावट आती है। पुराने कैलेंडर के उपर से भी नए कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक उर्जा का संचार होता है। घर में कभी भी कटे-फटे कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बनी रहती है। घर में कभी भी दुखी या हिंसक तस्वीरों वाले कैलेंडर को भी जगह नहीं देनी चाहिए।

इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कैलेंडर कभी मेन गेट के पीछे, आगे या सामने लगे। माना जाता है कि इससे परिवार के तरक्की की राह में बाधा आती है। घर की पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा को कैलेंडर लगाने के लिए उपयुक्त माना गया है। ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। पूर्व में फगते सूर्य की गुलाबी, लाल और हरे रंग के कैलेंडर को लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है। उत्तर में बहती नदी, झरना, हरियाली या विवाह की तस्वीर वाला कैलेंडर लगाएं।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख की किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। प्रयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूरी होता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026