NEET UG 2024-मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की आवेदन की अंतिम तारीख अब यह, जानिए सब कुछ

NEET UG exam

NEET UG 2024-मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-परीक्षा (NEET) के राजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नीट स्नातक स्तरीय परीक्षा में भाग लेने वाले इच्छुक छात्र अब आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2024 तक अधिकारिक वेबसाइट http://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NEET UG 2024 update

एनटीए की तरफ से इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी राजिस्ट्रेशन फार्म अब 16 मार्च को रात 10.50 तक जमा कराए जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क भी आवेदन के 1 घंटे के बाद यानि रात 11.50 बजे जमा करवाया जा सकता है। इस साल नीट यूजी के लिए राजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

खबरों के मुताबिक अब तक 25 लाख छात्रों ने राजिस्ट्रेशन कराया जो पिछली बार की तुलना में 4.2 लाख ज्यादा है। कुछ राजिट्रेशन में 13 लाख छात्राएं हैं यह संख्या लड़कों से ज्यादा है। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय-पात्रता-सह-परीक्षा 2024 का आयोजन 5 मई 2024 को होना प्रस्तावित है। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी।

भारत के अलावा एनटीए देश के बाहर दुनिया के 14 शहरों में परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। अभ्यर्थियों को दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में मार्क करने होंगे। नीट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन फार्म के लिए बढ़ी हुई अंतिम तिथि के अलावा किसी अन्य शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इस परीक्षा से संबंधित किसी भी असुविधा पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए की मेल आईडी neet@nta.ac.in पर भी अपनी समस्या लिखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए http://nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA |
24-09-2026