कोविड-19 वैक्सीनेशन में नंबर वन बन गई भारत सरकार की यह मिनी रत्न कंपनी, जानें पूरी बात

कोविड-19 वैक्सीनेशन में भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी ने सबसे बाजी मार ली है। इस कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मियों को ही नहीं उनके परिवारवालों को भी कोविड-19 का वैक्सीनेशन दिलवा दिया है। कोविड-19 वैक्सीनेशन में नंबर वन बनने वाली यह कंपनी है एनसीएल।

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) देश में अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 वैक्सीनेशन लगाने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बन गया है। कंपनी में लगभग पचास हजार कर्मचारी हैं, जिनमें तेरह हजार से अधिक पूर्णकालिक कर्मचारी, सोलह हजार संविदा कर्मचारी और उनके परिवार के बीस हजार सदस्य हैं जो कंपनी के आसपास रहते हैं।

एनसीएल के सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा, “कोविड-19 के अभूतपूर्व संकट के दौरान, हमारे कोल वॉरियर्स ने 24×7 काम किया है और देश के लिए निर्बाध कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की है। वे हमारे लिए वास्तविक संपत्ति हैं और उनके एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की चिंता करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। हमने उनका टीकाकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।“

कंपनी ने कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत स्थानीय प्रशासन के पूर्ण सहयोग के साथ की और बाद में अपने संसाधन भी जुटाए, जिससे कंपनी के समस्त कार्यबल और उनके परिवारों का टीकाकरण किया जा सके। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न लक्षित समूहों की पहचान की गई और डोर टू डोर अभियानों के साथ विशेष अभियान भी चलाए गए।

चार्ल्स जस्टर, कार्मिक महाप्रबंधक, एनसीएल ने कहा, “जैसा कि सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को पहली डोज प्रदान की जा चुकी है, हमने उन्हें दूसरी डोज प्रदान करने की शुरूआत पहले ही कर दी है। कंपनी द्वारा वैक्सीन की 30,000 डोज भी खरीदी गई है, जिससे न केवल हमें पहली डोज प्रदान करने में सहायता प्राप्त हुई है, बल्कि इससे दूसरी डोज देने के अभियान को भी बढ़ावा मिला है। बहुत जल्द हम उन्हें टीकाकरण की दूसरी डोज भी प्रदान करने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे।”

एनसीएल, भारत सरकार की सिंगरौली आधारित एक मिनीरत्न कंपनी है, जो 10 उच्च मशीनीकृत ओपनकास्ट कोयला खानों के साथ काम कर रही है और देश के कुल कोयला उत्पादन में 15 प्रतिशत का योगदान करती है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 115 मिलियन टन से ज्यादा कोयले का उत्पादन किया

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026