app डाउनलोड करने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए यह पोस्ट, आपके लिए सबसे जरूरी

app

app जीवन के आवश्यक अंग बन गए हैं। किसी भी तरह का ऑनलाइन काम चाहे वह सरकारी हो या निजी बिना app डाउनलोड किए होता ही नहीं। बिना सोचे समझे app डाउनलोड करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जरूरत पड़ने पर app डाउनलोड करना गलत नहीं है। मगर इसके साथ कुछ सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है।

app के इस स्कैंडल ने दी थी चेतावनी

2022 के चीनी लोन ऐप स्कैंडल का भंडाफोड़ होने के बाद यह सामने आया कि धोखाधड़ी वाले लोन ऐप्स किस तरह पीड़ितों को ठगते थे। ये ऐप्स इंस्टॉल करते समय उपयोगकर्ताओं से Permissions देने के लिए मजबूर करते थे और बाद में उनके कॉंटैक्ट्स और गैलरी तक पहुंचकर मॉर्फ की गई तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

ऐप को डाउनलोड करते समय permission का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाना जरूरी है। क्योंकि ऐप्स संपर्क, संदेश, स्थान और कैमरा एक्सेस करने की अनुमति मांग सकते हैं। अत्यधिक Permissions देने पर डेटा का दुरुपयोग हो सकता है। इससे अनधिकृत ट्रैकिंग का जोखिम भी होता है। यानि Location और माइक्रोफोन एक्सेस अनविश्वसनीय ऐप्स को निगरानी का अवसर दे सकता है।

बैंकिंग ऐप्स, भुगतान गेटवे और मैसेजिंग ऐप्स को Strict Permissions Control जरूरी होता है ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। कुछ हानिकारक ऐप्स Permissions का उपयोग कर आपके क्रेडेंशियल्स चुरा सकते हैं या मैलवेयर फैला सकते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए यह करेंः
✔ Permissions की नियमित समीक्षा करें – फोन सेटिंग्स में जाकर देखें कि प्रत्येक ऐप क्या एक्सेस कर रहा है।
✔ केवल आवश्यक Permissions दें – उन ऐप्स को अधिक एक्सेस न दें जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है।
✔ बिल्ट-इन सुरक्षा टूल्स का उपयोग करें – Google Play Protect जैसे फीचर्स हानिकारक ऐप्स का पता लगाने में मदद करते हैं।
✔ Unknown ऐप्स से सावधान रहें – केवल भरोसेमंद स्रोतों से ऐप डाउनलोड करें, जैसे Google Play Store या Apple App Store।
✔ अनावश्यक Permissions को डिसएबल करें – जब उपयोग में न हों तो लोकेशन या माइक्रोफोन एक्सेस बंद कर दें।
अपने फोन की सुरक्षा सुनिश्चित करें—Permissions को समझदारी से प्रबंधित करें!

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं |
11-10-2026