lockdown-इन खास कोरोना योद्धाओं को दिल्ली के सीपी ने इस तरह सम्मानित किया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव के लिए ने कुछ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले ये खास कोरोना योद्धा हैं कुछ निजी स्कूल के छात्र। इन्हें खास हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन्होंने काम खास वाली गिनती की तरह ही किया है।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बने पुलिस कमिश्नर के चैंबर में प्रशंसा पत्र औऱ सम्मान पाने वाले ये छात्र हैं शौनक मल्होत्रा, अरहान मुखर्जी, तनुष साहनी, पुरंजय चावला, मनोमय घोषाल, पिया प्रसाद औऱ दर्श प्रसाद। ये सभी वसंत वैली, संस्कृति स्कूल औऱ स्टेप बाई स्टेप के छात्र हैं।

पुलिस के मुताबिक कोरोना की वजह से अचानक हुए लॉकडाउन की वजह से सैनेटाइजर औऱ मास्क की कमी हो गई थी। ये चीजें वृहद् स्तर पर सड़को पिकेट आदि पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बहुत जरूरी थीं। उस समय हरेक आम आदमी से मदद की अपेक्षा की जा रही थी। वैसे समय में इन स्कूली छात्रों ने दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग के साथ मिलकर 2000 लीटर हैंड सैनेटाइजर, 12 हजार मास्क औऱ 8000 फेस शील्ड का इंतजाम कर वितरित किए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने इन्हें प्रशंसा पत्र के साथ साथ दिल्ली पुलिस का कॉफी टेबल बुक भी दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026