पति करता था चोरी, पत्नी लॉकर में रखती थी चोरी के जेवरात, 20 लाख के जेवरात बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की नांगलोई पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें चोरी के जेवरात सरकारी बैंक के लॉकर में रखे जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लॉकर से करीब 20 लाख सोने की जेवरात बरामद किए हैं।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

बाहरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त डॉक्टर ए कोन के मुताबिक लगातार हो रही चोरी के मामलो को देखते हुए नागलोई एसीपी आनंद सागर की देखरेख में थानाध्यक्ष वी एन झा के नेतृ्त्व में एसआई भगवती प्रसाद, एएसआई गुलाब सिंह, जसराम, हेडकांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल पंकज, जितेन्द्र, बलराम, आशीष और नरेश की टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज से लेकर मुखिबर नेटवर्क तक खंगाले। जांच के दौरान ही सूचना मिली कि नांगलोई के कैंप नंबर 2 में स्टील बर्त बेचने वाले शख्स की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना के आधार पर संदिग्ध बर्त वाले सुशील को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। उसने खुलासा किया कि वह बर्तन बेचने के बहाने बंद घरों की रेकी कर लेते था। फिर मौका पाकर वह औऱ उसका साथी विजय कुमार घर में सेंधमारी कर लिया करते थे। चोरी के माल को वह पानी के पंप जैसी जगहों पर छिपा कर रखते थे बाद में उन्हें बेच दिया जाता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी विजय उर्फ खौफ को भी गिरफ्तार कर लिया। उन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कुछ सामान बरामद किए।

पूछताछ में पता लगा कि सुशील की पत्नी सरिता भी उन्हें चोरी के सामान छिपाने में मदद करती है। पुलिस ने सरिता को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करनी शुरू की। सरिता की निशानदेही पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पीरागढ़ी ब्रांच में मौजूद उनके लॉकर को खंगाला गया तो पुलिस की आंखे खुली रह गईं। लॉकर में करीब 20 लाख रूपये के सोने के जेवरात बरामद हुए। ये सारे जेवरात चोरी के थे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट |
11-06-2026