लेट्स इंस्पायर बिहार के प्रणेता का इस तरह स्वागत हुआ खगड़िया में देखें वीडियो

लेट्स इंस्पायर बिहार की लोकप्रियता दिनोदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि लेट्स इंस्पायर बिहार के प्रणेता आईपीएस विकास वैभव जिस शहर पहुंचते हैं वहां युवाओं औऱ उनके चाहने वाले उनका स्वागत करने के लिए उमड़ जाते हैं। बिहार की प्रतिभाओं को उचित स्थान दिलवाने के लिए चलाए जा रहे लेट्स इंस्पायर बिहार का खगड़िया के युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर स्वागत किया। स्वागत में बैंड बाजा आदि सब कुछ थे। कई जगहों पर लोगों ने फूल तक बरसाए। खगड़िया में विशेष मुहिम के साथ लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक युवाओं के प्रेरणाश्रोत आईजी विकास वैभव जी का भव्य स्वागत हुआ ।

पूरी मुहिम को समझने के लिए ये लिंक क्लिक करें-https://indiavistar.com/know-about-lets-inspire-bihar/

जगह जगह फूल माला के साथ घुड़सवार दस्ता स्वागत में खड़े थे । ये स्वागत तो अपना संस्कार और संस्कृति है लेकिन जिस उद्देश्य के साथ यात्री मन विकास वैभव जी खगड़िया की धरती पर पहुंचे थे वह उद्देश्य युवाओं के आंखों में भविष्य को लेकर जागरूकता देख प्रसन्नता का एहसास कराया । सबसे पहले खगड़िया गायत्री मंदिर पहुंचे, जहां भव्य स्वागत के उपरांत दर्शन किया । तदोपरांत वहां से बैंड बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग क्लब तक पैदल चले । रास्ते मे व्यवसायियों ने स्वागत किया । क्लब पहुंचने पर सभा भवन हाउस फूल । बाहर एलईडी स्क्रीन से भी लोग संबोधन सुने । उसके बाद शक्तिपीठ कताने स्थान पहुंचे वहां भी स्वागत में सैकड़ों लोग खड़े थे । वहां पूजा अर्चना किया गया फिर सम्मान समारोह । मानसी में सुमित जी के यहां भी अच्छा संवाद कार्यक्रम का आयोजन रहा । सुमित जी के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आदर भाव से अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराया । दिन के 11 बजे से 5 बजे तक अलग अलग कार्यक्रम में अलग-अलग एहसास कराया । नयन जी, रवि जी एवं खगड़िया के साथियों ने साबित कर दिया बढ़ता रहे लेट्स इंस्पायर बिहार । बच्चों में गजब की ललक थी एक नजर विकास जी को देखने और उनको सुनने की ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
25-08-2026