oxygen concentrator सहित कोरोना इलाज से संबंधित कई सामान बरामद, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना महामारी के मुनाफाखोरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला ग्रेटर कैलाश का है। ग्रेटर कैलाश पुलिस ने आक्सीजन कंसट्रेटर(Oxygen concentrator) सहित भारी मात्रा में मेडिकल उपकरण बरामद किया है। इस सिलिसले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक शख्स भारी दामों पर कोरोना से संबंधित मेडिकल उपकरण बेच रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी लक्ष्य पांडे की देखरेख में ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष रीतेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जयप्रकाश नागर, एसआई अनिल, हेडकांस्टेबल लेखराज, दरियाव, कांस्टेबल विकास, संदीप औऱ रमेश की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में आल्टो कार से ग्रेटर कैलाश एम ब्लाक मार्केट पहुंचे शख्स को हिरासत में लेकर तलाशी ली। कार से 4 oxygen concentrator, 40 डीजिटल थर्मामीटर, 10 इंफ्रा गन और 20 ऑक्सीमीटर बरामद किए गए। हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान जामिया नगर निवासी सईद के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुकीम नाम के व्यक्ति के लिए काम करता है। पूछताछ ते आधार पर पुलिस ने मुकीम के गोदाम पर छापा मारकर 6 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उसतके इस्तेमाल के लिए 82 प्लास्टिक पाइप जब्त किए। दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में पुलिस ने कुल 3446 डिजिटल थर्मामीटर, 253 गन थर्मामीटर, 664 ऑक्सीमीटर और 10 निबूलाइजर बरामद किए।

देखें वीडियो-

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम |
29-04-2026