दिल्ली में पकड़ी गई 860 करोड़ की हेरोइन, अफगानी दंपत्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पश्चिमी दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप जब्त की है। हेरोइन की यह खेप पंजाब के लिए जा रही थी। पुलिस ने इस सिलसिले में अफगानी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद खेप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 860 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।

पश्चिमी दिल्ली पुलिस की डीसीपी उर्जिता गोयल के मुताबिक सूचना मिली थी की हेरोइन की बड़ी खेप पश्चिमी दिल्ली के खायला इलाके में पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर एसीपी जगपाल सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर प्रमोद तोमर के नेतृत्व में एसआई ईश्वर सिंह, शैलेन्द्र, एएसआई मांगे राम, विजेन्द्र सिंह, मंजीत, हेडकांस्टेबल मोहन, सतेन्द्र, श्रीपाल, कांस्टेबल राहुल, प्रवीण और महिला कांस्टेबल सुमन की टीम बनाई गई। टीम ने प्राप्त सूचना को विकसित किया तो पता लगा कि खेप लेकर सेव्रोलेट कार वजीराबाद से आ रही है जो ख्याला गंदा नाला के पास जाएगी। गुरूवार की शाम करीब साढे चार बजे सफेद रंग की कार बताए स्थान पर रूक कर संदिग्ध हालात में किसी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने कार में बैठे शैफी और उसकी साथी टरीना को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही कार में रखे प्लास्टिक के 7 बैग की जांच की गई तो उनमें 125.840 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। इतनी मात्रा की अंतर्राषट्रीय बाजार में 860 करोड़ रु कीमत बताई जाती है।  पूछताछ में पता लगा कि शैफी और टरीना पति पत्नी हैं। दोनो अफगान के निवासी हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनो ड्रग तस्करी के बड़े रैकेट का हिस्सा हैं।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ |
03-09-2026