जान लीजिए बिहार चुनाव में सीटों से जुड़ी ये दिलचस्प बात

👁️ 470 Views

बिहार में चुनाव हो और सबकी दिलचस्पी ना हो ये हो नहीं सकता। तो आईए बिहार चुनाव की एक

दिलचस्प विश्लेषित तथ्य से आपको अवगत कराते हैं। बिहार की सीटो से जुड़ी इस तथ्य में कई बाते हैं।

य़कीन कीजिए राजनीतिक पार्टियां इन्हीं तथ्यों के आधार पर गुणा-भाग भी बिठाते हैं। अगर पिछले आधा

दर्जन चुनावो की बात की जाए तो बिहार की सभी 243 सीटों को तीन भागो में बांटा जा सकता है। ये तीन

भाग हैं 1. 6-10 उम्मीदवार वाली सीटें 2. 11-15 उम्मीदवार वाली सीटें और 3. 15 से अधिक उम्मीदवार

वाली सीटें। दिलचस्प बात ये है कि 1990 से 2015 तक के बिहार चुनाव में दूसरे नंबर यानि 11-15 सीटों

उम्मीदवार वाली सीटों की संख्या सर्वाधिक रही है।

 141 सीटों का गणित

साल 2015 में बिहार के चुनाव में कुल उम्मीदवारों की संख्या 3450 थी। इनमें से 34 सीटें ऐसी थीं जिनमें

एक सीट पर 6-10 उम्मीदवारों के खड़ा होने का औसत था। लेकिन 141 सीटें ऐसी थीं जिनमें एक पर

11 से 15 उम्मीदवारों का औसत रहा। 68 ऐसी सीटें भी थीं जिनमें एक पर 15 से अधिक उम्मीदवार खड़े

हुए थे। लेकिन 2010 के चुनाव में 45 सीटों में एक सीट पर 6 से 10 उम्मीदवारों का औसत था।जबकि

123 सीटें ऐसी थीं, जिनमें एक सीट पर 11 से 15 उम्मीदवारों का औसत रहा। 75 सीटें ऐसी भी थीं जिनमें

एक पर 15 से अधिक उम्मीदवारों का औसत बना था।

15 से अधिक उम्मीदवार

साल 1995 के चुनाव में 280 सीटों पर 15 से अधिक उम्मीदवार बने थे। 40 सीटों पर 11 से 15 उम्मीदवार और चार सीटों पर छह से दस उम्मीदवारों का औसत रहा। वर्ष 1990 के चुनाव में 216 सीटों पर 15 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़े। 85 सीटों पर 11 से 15 उम्मीदवार और 24 सीटों पर छह से दस उम्मीदवारों का औसत रहा था।

कब कितने उम्मीदवार

2015 में कुल उम्मीदवार – 3450 (पुरुष- 3177, महिला – 273)

2010 में कुल उम्मीदवार – 3523 (पुरुष- 3216, महिला – 307)

2005 अक्तूबर में कुल उम्मीदवार – 2135 (पुरुष- 1997, महिला – 138)

2000 में कुल उम्मीदवार – 3941 (पुरुष- 3752, महिला – 189)

1995 में कुल उम्मीदवार – 8388 (पुरुष- 8125, महिला – 263)

1990 में कुल उम्मीदवार – 6629 (पुरुष- 6482, महिला – 147)

यह भी पढ़ें-  

बिहार चुनाव- जानिए विधान सभा की इन सीटों को जीतने की क्या है शर्त-https://indiavistar.com/bihar-elections-know-what-is-the-condition-of-winning-these-seats-of-the-legislative-assembly/ via @India Vistar

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026