spam call से लगभग सभी दुखी होते हैं। कई बार ब्लॉक करने के बाद भी spam call आम आदमी को तंग कर देते हैं। ऐसे अनचाहे कॉल से छुटकारा पाने के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। आप चाहे जितने उपाय कर लें spam call आपका पीछा नहीं छोड़ रहे तो हम आपको एक ऐसे app के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल आपको अनचाहे कॉल से छुटकारा दिलवा सकता है।
TRAI का dnd app आपको spam call से दिला सकता है राहत
Spam calls वास्तव में एक बड़ी परेशानी बन सकती हैं! इसके लिए TRAI DND App बहुत भरोसेमंद और सुरक्षित है। इसे आप https://www.apple.com/in/app-store/ और https://play.google.com/store/apps?hl=en_IN से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको राजिस्टर करना होगा।
Spam calls को ब्लॉक और रिपोर्ट करने के कुछ और अन्य प्रभावी तरीके:
- National Do Not Call Registry (NCPR) पर रजिस्टर करें – SMS के माध्यम से START भेजें 1909 पर, DND को सक्रिय करें और अनचाही व्यावसायिक कॉल्स को रोकें।
- अपने Telecom Provider की DND Service का उपयोग करें – Jio, Airtel, Vi, और BSNL में बिल्ट-इन DND सुविधा उपलब्ध है। आप इसे उनके ऐप्स या वेबसाइट्स के माध्यम से सक्षम कर सकते हैं।
- Sanchar Saathi (Chakshu) पर Fraud Calls रिपोर्ट करें – यदि आपको संदेहास्पद fraud या scam calls मिलती हैं, तो Sanchar Saathi पर रिपोर्ट करें ताकि आगे की जांच हो सके।
- Third-Party Apps का उपयोग करें – Truecaller और Hiya जैसी ऐप्स स्पैम कॉल्स को पहचानने और स्वचालित रूप से ब्लॉक करने में मदद करती हैं।
o Truecaller की Spam protection सुविधाएँ बहुत भरोसेमंद हैं। इसे अपने मोबाइल फोन पर इंस्टॉल करना फायदेमंद हो सकता है।
वैसे तो सरकार भी अनचाहे कॉल को रोकने के कई उपाय समय समय पर करती रहती है। लेकिन अनचाहे काल से मुक्ति पाना संभव होता नहीं दिखता। ऐसे में उपर बताए गए उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः
- साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि
- Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा?
- साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल
- सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए
- सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है?













