भारत में कोरोना टेस्ट का बना record मौतों की दर भी घटी

Corona Test Record

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार। देश मे पहली बार एक ही दिन में रिकॉर्ड संख्या में 4,20,000 से भी अधिक कोविड टेस्‍ट किए गए हैं। इससे ठीक पिछले दिन 3,50,000 कोविड टेस्‍ट किए जाने के बाद यह नया रिकॉर्ड बना है। यह उत्‍साहवर्धक क्रम पिछले एक सप्ताह से निरंतर जारी है। पिछले 24 घंटों में 4,20,898 सैंपल की जांच के साथ ही टेस्ट प्रति मिलियन (टीपीएम) और भी अधिकर बढ़कर 11,485 के स्‍तर पर पहुंच गया है तथा कुल टेस्‍ट की संख्‍या बढ़कर 1,58,49,068 के आंकड़े को छू गई है। इन दोनों में ही निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।


यह उत्‍साहवर्धक उपलब्धि प्रयोगशालाओं की संख्या लगातार बढ़ने से ही संभव हो पाई है जिसकी संख्‍या जनवरी 2020 में केवल 01 से बढ़कर आज बढ़कर 1301 हो गई है, जिनमें 902 सरकारी लैब (प्रयोगशाला) और निजी क्षेत्र की 399 लैब शामिल हैं। आईसीएमआर के टेस्टिंग संबंधी संशोधित सुविधाजनक दिशा-निर्देशों और सरकार द्वारा चौतरफा प्रयास करने से भी व्यापक टेस्टिंग में काफी मदद मिली है।


केंद्र सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को आक्रामक टेस्टिंग के साथ ‘टेस्ट (जांच करना), ट्रैक (नजर रखना) एंड ट्रीट (उपचार करना)’ की रणनीति बनाए रखने की सलाह दी है, जिससे शुरू में तो प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की संख्या अधिक हो सकती है, लेकिन अंततः इसमें कमी आएगी, जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-एनसीटी में लक्षित प्रयास करने के बाद देखने को मिल रहा है।


मरीजों की देखभाल संबंधी दृष्टिकोण के समग्र मानदंड पर आधारित प्रभावकारी एवं मानक नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल को अपनाने के परिणामस्‍वरूप कोविड से मौतों की दर में निरंतर कमी देखने को मिल रही है, जिसका अर्थ यही है कि केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सामूहिक प्रयासों से कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की दर को नियंत्रण में रखना संभव हो पाया है। यह दर आज काफी घटकर 2.35% के स्‍तर पर आ गई है। भारत भी दुनिया में कोविड से मौतों की सबसे कम दर वाले देशों में से एक है।


पिछले 24 घंटों में 32,223 कोविड मरीज स्‍वस्‍थ या ठीक (रिकवर) हुए हैं। इसके साथ ही ठीक हो चुके कोविड मरीजों की कुल संख्या बढ़कर आज 8,49,431 के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई है। रिकवरी दर बढ़कर 63.54% के नए उच्‍च स्‍तर को छू गई है। स्‍वस्‍थ मरीजों एवं कोविड-19 के सक्रिय मामलों के बीच अंतर अब और भी अधिक बढ़कर 3,93,360 हो गया है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026