CISF में दो हजार से ज्यादा नई नौकरियां निकल सकती हैं। ये लोग CISF के नए बटालियन में भर्ती किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो नई बटालियन के गठन को हरी झंडी दी है। इस मंजूरी से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महत्वपूर्ण विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से हाल ही में स्वीकृत महिला बटालियन के साथ बल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे 2000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
CISF में ऐसे होंगी भर्तियां
नई मंजूरी पर अमल के बाद सीआईएसएफ की संख्या लगभग 2 लाख हो जाएगी। नई बटालियन में विभिन्न रैंकों के 1,025 कर्मी शामिल होंगे। दो नई बटालियन के गठन से सीआईएसएफ की कुल बटालियन की संख्या 13 से बढ़कर 15 हो जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप बल में 2,050 नए पद जुड़ेंगे। प्रत्येक बटालियन का नेतृत्व एक वरिष्ठ कमांडेंट स्तर के अधिकारी करेंगे।
CIAF आसूचना के डीआईजी अजय दहिया के मुताबिक ये नई बटालियनें आंतरिक सुरक्षा से संबंधित तात्कालिक इंडक्शन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों का एक पूल तैयार करेंगी, जिससे सीआईएसएफ की बढ़ती मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित और सुसज्जित रिजर्व बटालियन के कर्मी उच्च सुरक्षा वाली जेलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा, अतिरिक्त बटालियनें आपात स्थितियों के दौरान सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार करेंगी। परिवहन बेड़े के साथ-साथ पर्याप्त हथियारों से सुसज्जित समर्पित रिजर्व इकाइयों की उपलब्धता का मतलब है तेजी से तैनाती और महत्वपूर्ण स्थितियों का अधिक प्रभावी प्रबंधन, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और संरक्षण में और वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें
- सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते
- मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम
- CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी
- AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा
- JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड







