delhi police news: दिल्ली में पकड़े गए खास किस्म के वाहन चोर, पार्क की गई बाइक से करते थे कारों की चोरी

delhi police news

delhi police news: दिल्ली में खास किस्म के तीन वाहन चोर पकड़े गए हैं। नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ते के हत्थे चढ़े ये वाहन चोर पार्क की गई मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते थे। इनके पास से आधार दर्जन वाहन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

delhi police news: इस तरह पकड़े गए ये बदमाश

नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान सलमान उर्फ सलीम खान, अकरम खान और धर्मेंद्र उर्फ जॉन के रूप में हुई है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी शराब औऱ ड्रग की लत को पूरा करने के लिए अपराध करते थे। आरोपी सलमान उर्फ ​​सलीम खान उर्फ ​​छोटू उर्फ ​​राहुल पर चोरी, घर में चोरी, झपटमारी, डकैती और आर्म्स एक्ट के 42 मामले पहले भी दर्ज हैं।

आरोपी अकरम खान पर चोरी के 18 मामले दर्ज हैं और वह जामिया नगर थाने का बदमाश (बीसी) है। आरोपी मुख्य रूप से पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे, जिनका इस्तेमाल वे आगे की वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे और बाद में उन्हें मुनाफे के लिए बेच देते थे। एएटीएस की टीम ने सबसे पहले कुख्यात ऑटो-लिफ्टर सलमान उर्फ ​​सलीम खान उर्फ ​​छोटू उर्फ ​​राहुल को शीश महल पार्क, हैदरपुर नहर, शालीमार बाग, दिल्ली के पास चोरी की गई हुंडई i20 कार के कब्जे में पकड़ा गया।

सलमान की निशानदेही पर उसके साथी अकरम और धर्मेंद्र को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पांच अतिरिक्त चोरी के वाहन बरामद किए गए, जो जामिया नगर थाना, शकूरपुर थाना, उत्तरी रोहिणी थाना, राजौरी गार्डन थाना और मॉडल टाउन थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। बरामद कारों में हुंडई i-20 के अलावा दो मारुति ईको, दो हुंडई क्रेटा और 1 मारुति आर्टिगा कार है। पुलिस उनसे पूछताछ कर और नेटवर्क का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026