bharat brand rice घोटाले में करोड़ो का सोना और नकद रुपये कहां से हुए बरामद

bharat brand rice

bharat brand rice: भारत चावल योजना’ घोटाला मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हरियाणा और पंजाब में सर्च के दौरान सनसनीखेज बरादगी हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत 23 मई 2025 को की गई थी सर्च ऑपरेशन की बड़ी कार्रवाई। गरीबों के लिए आए चावल को बाजार में बेचकर हुई करोड़ों की अवैध कमाई।

bharat brand rice में क्या हुआ बरामद

bharat brand rice घोटाला मामले में ईडी की छापेमापी में बरामद सोना और नकदी

सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी ईडी ने अहम बरामदगी की है। एजेंसी की छापेमारी में करीब 2.02 करोड़ रुपये नकद और 1.12 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है। इसके अलावा ED को कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज़ और आपत्तिजनक रिकॉर्ड भी मिला है। इस मामले में पंजाब पुलिस की FIR के आधार पर शुरू हुई थी जांच फिर फिर ED ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

जांच एजेंसी के मुताबिक इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर जोनल कार्यालय ने ‘भारत चावल योजना’ के तहत गरीब लोगों को चावल के वितरण और बिक्री में विभिन्न व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा की गई धोखाधड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधान के तहत 23.05.2025 को हरियाणा और पंजाब में स्थित विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है।

ये हैं आरोपी

ईडी ने मेसर्स शिव शक्ति राइस मिल के मालिक मेसर्स गोपाल गोयल, मेसर्स जय जिनेंद्र राइस मिल, हरीश कुमार बंसल और अन्य के खिलाफ आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि इसमें शामिल लोगों ने ‘भारत चावल योजना’ के तहत गरीब लोगों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए नामित सरकारी एजेंसियों से कम कीमत पर चावल प्राप्त किया।

bharat brand rice का यह है घोटालाः

यह चावल उन्हें आम/गरीब लोगों को आपूर्ति/बिक्री करने से पहले इसे संसाधित करना, साफ करना और 5/10 किलोग्राम के बैग में पैक करना था। आरोप है कि इसमें शामिल लोगों और संबंधित संस्थाओं ने योजना के निर्धारित तरीकों के माध्यम से आम जनता को चावल वितरित/बेचने के बजाय इसे अन्य चावल मिलर्स को दे दिया या योजना का उल्लंघन करते हुए इसे अन्य तरीकों से बेच दिया, जिससे अपराध की आय हुई।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026