messages देख कर ऐसे जान सकते हैं उसकी सच्चाई जानिए आसान उपाय

messages

फोन पर आने वाले messages से कौन नहीं परेशान होता। कई बार फालतू के messages की झल्लाहट में काम वाले messages भी छूट जाते हैं। लेकिन इसका एक ठोस उपाय है। हम आपको एक ऐसी कारगर तकनीक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप काम और बेकाम के मैसेज की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है।

messaages पहचानने की आसान तकनीक

मैसेज से आप चाहकर भी पीछा नहीं छुड़ा सकते। क्योंकि आपके डिजिटल जीवन की हरके गतिविधि इन मैसेज पर बहुत ज्यादा निर्भर है। सरकार को भी मालूम है कि मैसेज कई तरह से आपको तंग करते हैं। मगर इस दौरान कई सरकारी सुविधाएं और बैंकिग के काम भी इसी मैसेज के माध्यम से होते हैं। इसीलिए सरकार ने TRAI के साथ मिलकर खास तकनीक विकसित की है।

यह तकनीक आपको वास्तविक और फर्जी मैसेज में अंतर करने में मदद करते हैं। कुछ आसान से शब्द या यूं कहें कि अक्षर हैं जिन्हें देखकर आप समझ सकते हैं कि आपके पास आने वाला संदेश कैसा है। यानि आप मेसेज को देख कर ही समझ सकते है की ये फ्रॉड मेसेज है।
फ्रॉड करने वाले लोग ऐसे संदेश भेजते हैं, जो वास्तविक स्रोतों से आए हुए लगते हैं। लेकिन यदि आप संदेश को ध्यानपूर्वक जांचें, तो आप पहचान सकते हैं कि यह असली है या नकली।

ऐसे करें पहचान:
कंपनियों द्वारा भेजे गए संदेशों में S, P, G, या T कोड होता है, जो उनके प्रकार को दर्शाता है:
✅ (S) Service Message → JD-FINABC-S
✅ (G) Government Message → AD-TRAING-G
✅ (P) Promotional Message → AM-AIRTEL-P
✅ (T) Transactional Message → JM-AXISBK-T
🚨 Scam Alert → CP-VEDING (यदि कोई कोड नहीं है, तो यह धोखाधड़ी वाला मेसेज हो सकता है!)
📢 भारत सरकार ने TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के माध्यम से ‘Message Authentication’ तकनीक विकसित की है, जिससे उपयोगकर्ता वास्तविक और नकली संदेशों में अंतर कर सकते हैं। सतर्क रहें और प्रतिक्रिया देने से पहले सत्यापन करें।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026