हेल्थ और फिटनेस के प्रति सजग हैं तो यह लेख आपके लिए है। सर्दियों में स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती होती है। सर्दियों का यह सुहावना मौसम अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान गले में खराश, सर्दी-जुकाम, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरत कर जाड़े के मौसम का आनंद लिया जा सकता है। खास आहार इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
हेल्थ और फिटनेस सर्दियों में सेहत ध्यान रखें ये लोग
वरिष्ठ होमियोपैथिक डॉक्टर ए के अरूण की हील मीडिया में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित मरीजों को इस मौसम में खास ध्यान देना जरूरी होता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से अंततः आपके शरीर की संग्रहीत ऊर्जा खर्च हो जाती है परिणामस्वरूप हाइपोथर्मिया (इसमें असामान्य रूप से कम शरीर का तापमान कम हो जाता है), शरीर का बहुत कम तापमान मस्तिष्क को प्रभावित करता है, जिससे पीड़ित स्पष्ट रूप से सोचने या अच्छी तरह से चलने में असमर्थ हो जाता है। ठंड के मौसम से आपको कौन सी बीमारी हो सकती है?
ठंड के संपर्क में आने पर, आपका शरीर उत्पन्न होने की तुलना में तेजी से गर्मी खो सकता है। इससे ठंड से संबंधित बीमारी या मृत्यु भी हो सकती है। ठंड से संबंधित बीमारी में हाइपोथर्मिया, शीतदंश, ट्रेंच फुट या चिलब्लेन्स जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं, जो तब होती हैं जब शरीर बहुत ठंडा हो जाता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आहार आपके काफी काम आ सकते हैं। ये आपकी सेहत का ध्यान रखेंगे और सर्दियों में आपकी सेहत ठीक रहेगी।
घरेलू उपाय
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स और नट्स का सेवन करें। मुख्य रूप से काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जो आपके शरीर को गर्म रख सकते हैं। अगर आपको बार-बार सर्दी खांसी की समस्या सताती है तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसलिए आप जितना हो सके विटामिन डी युक्त आहार लें । विटामिन सी(आँवला, संतरा,नींबू आदि) का खूब सेवन करें ।
यह भी पढ़ेंः
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
- यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे
- कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी
अस्वीकरणः लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई जानकारी पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।











