सोनू निगम का है जन्मदिन जानिए कुछ खास बातें

Sonu Nigam
👁️ 686 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]


नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को तो हम सब जाने ही है जिन्होंने ने अपनी सुरीली आवाज़ से कई बार हमारे दिलो को छुआ है। उनका जन्म 30 जुलाई 1973 को में हुआ। उन्होंने हिंदी ,कन्नड़ ,गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, तुलु, असमिया, ओडिया, नेपाली, मैथिली और विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी गाया है। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है।सोनू ने चार साल की उम्र में अपने गायन के कैरियर की शुरुआत की जब वह मोहम्मद रफी के गाने ‘ क्या हुआ तेरा वादा ‘गाने के लिए अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ मंच पर शामिल हुए।उनकी गायन शैली को मोहद रफ़ी के समान माना जाता है। महोम्मद रफी जिसे वह अपनी प्रेरणा भी मानते हैं।

सोनू निगम ने कई रियलिटी शो में जज भी बने है। 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से शादी कर ली। सोनू निगम अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते है। सुशांत सिंह की मौत के बाद सोनू ने नेपोटिस्म के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। उन्होंने कहा बॉलीवुड को चलाने वाले सिर्फ दो लोग है। जिनके कहने पर सब कुछ होता है। वो ख़ुद भी नेपोटिस्म का शिकार हो चुके है। वो खुद को खुदकिस्मत बताते हुए कहते है की वो इस टाइम से निकल गए। पर आजकल के युवाओ के लिए ये थोड़ा मुश्किल होगा।
हाल में वह टाइम्स नाउ के इंटरव्यू से सुर्खिओ मे आ गए है। वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर लगाए गए आरोपों को सही मानते हैं, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने फिल्म साइन करने से इनकार करने के लिए उन पर जूता फेंका था।

सोनू ने कहा , “अगर कंगना ने कहा कि उस पर चप्पल फेंकी गई थी, तो ऐसा हुआ होगा।”

इंसाइडर और आउटसाइडर की बात जहां तक है इसपर सोनू निगम कहते हैं कि कुछ लोग उनके लिए बुरे हो सकते हैं, मेरे लिए वे कुछ लोग कोई मायने नहीं रखते होंगे। उनके साथ शायद मेरे पास काम करने का कोई एक्सपीरियंस भी न हो। मैं 25-30 साल से इस इंडस्ट्री में हूं, लेकिन ऐसे लोगों के साथ काम मैंने नहीं किया है, जिन लोगों से कंगना रनौत का सामना हुआ है। लेकिन अगर वह कहती हैं कि उनके साथ ऐसी बुरी चीजें हुई हैं तो हुई होंगी। मुझे उनमें विश्वास है। मुझे नहीं लगता है कि लोग इतने पागल हैं कि वे फिजूल में ऐसी कहानियां बना सकते हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? |
30-03-2026