छतीसगढ़ में मारे गए लाखों रुपये के ये चार नक्सली

छतीसगढ़
👁️ 410 Views

छतीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला सहित 17 लाख रुपये इनामी नक्सलियों  को मार गिराया गया। ये सभी दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के सदस्य हैं। मुठभेढ में  एसीएम स्तर के 3 और 1 पार्टी सदस्य मारा गया है। मुठभेड़ छतीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र  में  बासागुड़ा एवं गंगलूर  थाना के सरहदी जंगलों में हुई जहां माओवादियों की मौजूदगी की  जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

छतीसगढ़ में हथियार गोला बारुद भी बरामद

मुठभेड़ स्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 26 जुलाई 2025  के शाम को  पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मारे गए नक्सलियों की पहचान 5-5 लाख के इनामी हुंगा, एसीएम, प्लाटून नम्बर 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, लक्खे, एसीएम, प्लाटून नम्बर 30, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, भीमे, एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो और 2 लाख के इनामी निहाल ऊर्फ राहुल, पार्टी सदस्य (संतोष, ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के रुप में हुई है। मुठभेड़ स्थव से एसएलआऱ, 3 मैग्जीन 15 जिंदा राउण्ड,1 नग इंसास , 3 मैग्जीन 40 जिंदा राउण्ड, 1 नग .303 रायफल 1 मैग्जीन, 16 जिंदा राउण्ड, 1 नग बीजीएल लांचर (सुरखा) 03 नग सेल,1 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल, 1 नग 12 बोर बंदूक, 12 नग जिंदा सेल, एके 47 के 08  जिंदा राउण्ड, बीजीएल सेल छोटा 3 नग, ग्रेनेड 1 नग और नक्सल सामग्री व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री  बरामद की गई है l

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में मिली निर्णायक बढ़त को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई (माओवादी) संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन और निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत पिछले 19 महीनों में 425 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding |
22-02-2026