elon musk net worth-क्या आप जानते हैं एलन मस्क की कमाई के बारे में

elon musk net worth
👁️ 567 Views

elon musk net worth-एलन मस्क की कमाई के बारे में आप कितना जानते हैं। एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने हुए हैं। टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) और ट्वीटर के चीफ एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को हुआ था। उनकी कुल नेटवर्थ 219 अरब डॉलर बताई जाती है। इस साल उनको 81.8 अरब डॉलर का फायदा हो चुका है।

elon musk net worth-एलन मस्क का सपना

मस्क का सपना मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाना है। इस सपने को पूरा करने के लिए वो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। वह 17 साल की उम्र में कनाडा आ गए थे। किताबों में डूबे रहना और शांत स्वभाव के एलन को उनके दोस्त उनके इसी तौर तरीके की वजह से चिढ़ाते भी थे। मात्र 10 साल की उम्र में कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग सीख 12 साल की उम्र में वह एक वीडियो गेम ब्लास्टर बना चुके थे।

एक स्थानीय मैगजीन ने एलन से उनकी वीडियो गेम 500 डॉलर में खरीदी थी। एलन की यह पहली व्यापारिक उपलब्धि कहा जा सकता है। बताया जाता है कि वह हर सेकेंड 68 लाख रुपये कमाते हैं। इतनी कमाई के बाद भी वह हर समय नए आइडियाज के साथ सक्रिय रहते हैं। एलन दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका के नागरिक हैं। उनकी मां माये मस्क मॉडल और डायटिशियन थीं जबकि पिता एरॉल मस्क इलेक्ट्रोमेकेनिकल इंजीनियर थे। 1995 में वह अमरीका के सिलिकॉन वैली पीएचडी के लिए पहुंचे थे।

27 साल की उम्र में उन्होंने एक कंपनी एक्स डॉट कॉम स्थापित की थी। इस कंपनी का पैसा ट्रांसफर की दुनिया में क्रांति लाने का दावा था। मस्क की इसी कंपनी को पेपल के नाम से जाना जाता है। साल 2002 में इस कंपनी को इबेय ने 165 डॉलर में खरीद लिया था। साल 2002 में एलन ने स्पेस एक्स कंपनी बनाई थी। इसने साल 2020 में दुनिया का पहला निजी मानव मिशन लांच किया था। इसके तहत दो एस्ट्रोनाट राबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस गए थे।

63 दिन बाद ये स्पेस से धरती पर लौटे थे। मस्क की कुल नेटवर्थ 219 अरब डॉलर यानि 18 लाख करोड़ रुपये है। 2020 की शुरुआत में मस्क का नेटवर्थ 30 अरब डॉलर यानी 245 करोड़ रुपये थी। साल के आखिर तक ये बढ़कर 167 अरब डॉलर यानि करीब 13.6 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस |
26-02-2026