DSP Full Form-जानिए क्या होता है पुलिस के इन पदों का फुल फार्म और मतलब

DSP Full Form
👁️ 625 Views

DSP Full Form-किसी भी देश की कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। पुलिस सुरक्षा बल है जिस पर शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी होती है। यह उन्हीं की जवाबदेही होती है कि कानून का पालन ना करने वालों को जेल पहुंचाए। पुलिस विभाग में बहुत से पद होते हैं जिनके काम अलग-अलग होते हैं। इस लेख में पुलिस के विभिन्न पदों से जुड़ी अहम डिटेल्स।

DSP Full Form in Hindi

पुलिस फोर्स में कई पदों पर लोग काम करते हैं। आम लोगों के इनके नाम हमेशा लघु फार्म में सुनाई पड़ते हैं। जब उनसे विभिन्न पदों से जुड़े फुल फार्म पूछे जाते हैं तो असमंजस वाली स्थिति हो जाती है। सबसे पहले जानते हैं डीजीपी (DGP) का फुल फार्म। डीजीपी का फुल फार्म डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (Director General of Police) होता है। हिंदी में इन्हें पुलिस महानिदेशक कहते हैं। यह भारत के किसी भी राज्य की पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। यह पद वरिष्ठ आईपीएस को प्रोन्नति के द्वारा मिलता है।

DSP का फुल फार्म डिप्टी सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (Deputy Superintendent of Police) होता है। हिंदी में इन्हें पुलिस उपाधीक्षक कहते हैं। यह पुलिस में उच्च और प्रतिष्ठित पद है। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी होती है। इसी तरह SP का फुल फार्म सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (Superintendent of Police) होता है। यह जिले की पुलिस का मुखिया होता है।

SSP का फुल फार्म सीनियर सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (Senior Superintendent of Police) होता है। हिंदी में इन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कहते हैं। एसएसपी को महानगरीय, नक्सल प्रभावित क्षेत्र आदि में पूरी पुलिस फोर्स की जिम्मेवारी दी जाती है। इनके अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के एस पी काम करते हैं। ASP का फुल फार्म अस्सिटेंट सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस(Assistant Superintendent of Police) होता है। हिंदी में इन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक कहते हैं।

ACP फुल फार्म अस्सिटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP FULL Form Assistant commissioner of Police) है। यह डीएसपी के समान महता वाला पद है। जहां भी पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू है वहां डीएसपी जगह एसीपी का पद होता है। IG का फुल फार्म इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG Full Form Inspector General of Police) होता है। हिंदी में इन्हें पुलिस महानिरीक्षक कहा जाता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026