नए साल की रेब पार्टी के लिए बेंगलूरू जा रहा दस करोड़ का ड्रग ज़ब्त

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने दस करोड़ से ज़्यादा की ड्रग्स ज़ब्त की है । ड्रग्स की यह खेप बेंगलुरु ले जाई जा रही थी । माना जा रहा है की नए साल की पार्टी में इस ख़तरनाक नशीली ड्रग्स का इस्तेमाल होना था । पुलिस ने इस सिलसिले में एक नाइजीरियाई पुरुष के साथ भारतीय महिला को गिरफ़्तार किया है । नशे की दुनिया में बरामद ड्रग्स को रेब आईस और स्पीड ड्रग्स के नाम से भी जाना जाता है ।
दिल्ली रेलवे पुलिस डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक़ नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन के एसएचओ इन्स्पेक्टर सतीश राणा के नेतृत्व में एएसआई उपेंदर, हवलदार  पवन,  धर्मेंदर की टीम  प्लेटफ़ार्म नम्बर 4-5 पर गश्त कर रही थी। रात क़रीब पौने नौ बजे के आसपास बेंगलुरु जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस आई। अफ़्रीकन मूल का एक नागरिक और एक भारतीय महिला ट्रेन पर चढ़ रहे थे । संदिग्ध लगने की वजह से पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की और उनके सामान की तलाशी ली गई । उनके बैग की तलाशी में छोटे पोलीथीन में रखे सफ़ेद रंग की क्रिस्टल नुमा पदार्थ को देख पुलिस को संदेह हुआ । इसको नरकोटिक्स किट से जाँच करने पर पता लगा की वह ड्रग्स है । 10.5 किलोग्राम इस ड्रग्स को ज़ब्त कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता लगा की नाईजीरियाई पुरुष चीमा आठ साल पहले भारत आया था तभी से विभिन्न जगहों पर रह रहा है । चार साल पहले वह तमिलनाड्डू के एरोड शहर गया जहाँ उसकी मुलाक़ात श्रीमथी से हुई । दोनो दोस्त बन गए और ड्रग तस्करी करने लगे । महिला का पति कतर में काम करता है । इस बार इस खेप को बेंगलूरू नए साल की पार्टी में सप्लाई के लिए के जाया जा रहा था । इस ड्रग को एमफेटाईन के नाम से भी जाना जाता है । बरामद ड्रग की क़ीमत 10.5 करोड़ बताई जा रही है ।
यह बेहद ख़तरनाक क़िस्म का ड्रग है और पीने वाला दूसरी दुनिया में चला जाता है जहाँ उसके साथ क्या हो रहा है इसकी कोई ख़बर नहीं रहती। रेब  पार्टी  मे यह ड्रूग  खूब चलता  है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026