जेल से बेल मिलते ही करता ऐसा काम, फिर पहुंच जाता है वह जेल, पढें पूरी कहानी, वीडियो भी देखे

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस(DelhiPolice) की स्पेशल सेल ने दिल्ली, यूपी औऱ हरियाणा

में सक्रिय कुख्यात लुटेरे रियाजुद्दीन उर्फ राजू उर्फ जफर को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक ऐसा बदमाश है

जो पकड़ा जाता है, जेल जाता है, बेल पर बाहर आते ही फिर लूटपाट करने लगता है। जेल जाकर बेल मिलते ही

ऐसा काम करने वाले इस बदमाश के खिलाफ 45 सनसनीखेज मामले दर्ज हैं।  पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल

औऱ सात कारतूस के अलावा चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक जेल से बेल मिलते ही फिर वही काम करने वाले रियाजुद्दीन

उर्फ राजू को एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

उसे वजीराबाद के नानकसर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

मार्च में मिली थी जेल से बेल

पुलिस के मुताबिक जेल से बेल मिलते ही फिर लुटपाट को अंजाम देने वाले रियाजुद्दीन पहले डकैती, लूटपाट,

झपटमारी और गैंगस्टर एक्ट आदि के 45 मामलो में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली, यूपी औऱ हरियाणा में

मामला दर्ज है। जेल से बेल मिलते ही लूटपाट करने वाले इस बदमाश के खिलाफ 11 ताजा मामले भी

दर्ज हैं जिनमें से दो दिन दहाड़े लूटपाट के मामले हैं। उसके बारे में पहली सूचना एएसआई सत्येन्द्र कुमार

को मिली थी। सूचना थी कि मार्च में जेल से बेल पर बाहर आने वाले रियाजुद्दीन वारदातो को अंजाम देने लगा है।

18 सितंबर को सूचना मिली की वह नानकसर बस स्टैंड के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर

इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में एसआई विवेक त्यागी, सचिन दहिया, राजकुमार, उमेश कुमार,

एएसआई सत्येन्द्र, नरेन्द्र, ओमवीर सिंह, हेडकांस्टेबल सत्यदेव, रविन्द्र शर्मा कांस्टेबल कपिल देव,

मुकेश, भूपेन्द्र, कुलदीप, राजवीर, अमित, विकास और दीपक की टीम ने जाल बिछाया। देर रात

अपाचे मोटरसाइकिल पर आते हुए रियाजुद्दीन को समर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उसके

पिस्टल निकाल ली। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

जेल से बेल फिर वही काम की कहानी

साल 2017 में वह और उसके 6 साथियो ने मिलकर सहारनपुर में 25 लाख रूपये की डकैती डाली।

इसके तुरंत बाद उन्होंने बिजनौर में पेट्रोल पंप की नकदी लूटने की चेष्टा की। इस मामले में उसे और

उसके साथियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके बाद जनवरी 2019 तक वह जेल में रहा।

जनवरी 2019 में वह बिजनौर जेल से बेल पर बाहर आया। इसके बाद वह दिल्ली आ गया।

यहां उसने फिर अपने गैंग को इकट्टा किया और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को निशाना

बनाना शुरू कर दिया। पिछले साल अगस्त में वह फिर गिरफ्तार हुआ। उस समय 21 मामलो में

उसके शामिल होने की बात सामने आई। इस साल मार्च में वह फिर जेल से बेल

पर बाहर आया। इसके बाद फिर उसने गैंग को इकट्ठा किया और वारदातो को अंजाम देने लगा। इस बार वह रोहिणी, नार्थ ईस्ट,

शाहदरा आदि में वारदात करता फिर रहा था।

वीडियो देखें-

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं |
11-10-2026