सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर मत कीजिएगा डिग्री का सौदा, पढि़ए दिल्ली की ये सच्ची घटना, डीसीपी से जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर डिग्री दिलाने वाले विज्ञापनों या संदेशों से सावधान रहिएगा। सोशल मीडिया पर डिग्री दिलाने का विज्ञापन देखकर कई लोग फर्जी डिग्री

सोशल मीडिया पर डिग्री दिलाने वाले विज्ञापनों या संदेशों से सावधान रहिएगा। सोशल मीडिया पर डिग्री दिलाने का विज्ञापन देखकर कई लोग फर्जी डिग्री ले चुके हैं। अब उन पर पुलिस की तलवार लटक गई है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले जालसाज जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 65 फर्डी सर्टिफिकेट और डिग्री के अलावा कंप्यूटर आदि बरामद हुए हैं।

वीडियो मे डीसीपी से जानें पूरी बात

दिल्ली के रोहिणी डीसीपी प्रणव तायल के मुताबिक दीपक कुमार नाम के शख्स ने शिकायत दी थी कि यमुना आईएएस इंस्टीच्यूट का एक ऑनलाइन विज्ञापन देखकर वह आरोपी दीपक से मिला था। जितेन्द्र ने उसे बीएचएमएस में दाखिला दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उससे साढ़े तीन लाख रु मांगे गए थे। शिकायतकर्ता ने ढाई लाख रु दे भी दिए। मगर 6 माह बीत जाने के बाद भी उसे दाखिला नहीं मिला। उसने जब इस बारे में जितेन्द्र से पूछना चाहा तो उसने अपना फोन बंद कर दिया। इस शिकायत पर एसीपी सुभाष वत्स की देखरेख में साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय दलाल के नेतृत्व में एसआई सोहन लाल, चेतन, महिला एएसआई शिप्रा, कांस्टेबल नजामुद्दीन और प्रमोद की टीम बनाई गई। तकनीकी सर्विलांस औऱ कोशिश के बाद पुलिस ने जितेन्द्र को शकरपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 4 अलग-अलग यूनिवर्सिटी और बोर्ड के 14 सर्टिफिकेट बरामद हुए।

पूछताछ में उसने बताया कि वह वेदांग संस्थान में गणित और रिजनिंग पढाता था। कोरोना की वजह से उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह छात्रों को विभिन्न जगहों पर एनराल कराने का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी दोस्ती ऐसे लोगों से हो गई जो फर्जी डिग्री बनाते थे। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर छात्रों को जाल में फंसाने लगा। पुलिस को उसकी निशानदेही पर 50 और सर्टिफिकेट बरामद हुए। जांच में पता लगा है कि इस गिरोह ने करीब 1000 फर्जी डिग्री बेची हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती |
12-08-2026