आज हमारी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन खातों में कैद है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी Digital Life वास्तव में कितनी सुरक्षित और संतुलित है?
यह Digital Life Health Checkup आपको बताएगा कि आपकी ऑनलाइन आदतें आपको सुरक्षित रख रही हैं या जोखिम में डाल रही हैं।
Digital Life Health Checkup के पांच तरीके
डिजिटल लाइफ का सबसे पहला काम शुरू होता है ईमेल से।
- अपना ईमेल आईडी जांच लें
• http://haveibeenpwned.com पर जाएँ।
• यदि आपका ईमेल किसी डेटा लीक में पाया जाता है:
o तुरंत पासवर्ड बदलें।
o 2FA/MFA (ऑथेंटिकेटर ऐप के साथ) सक्रिय करें।
o इससे आपका ईमेल अधिक सुरक्षित रहेगा।
2️⃣ आपके नाम पर कितने सिम सक्रिय हैं (Sanchar Saathi – TAFCOP)
• http://www.sancharsaathi.gov.in पर जाएँ।
• “Know Your Mobile Connections” पर क्लिक करें।
• अपना मोबाइल नंबर डालें → OTP से सत्यापन करें।
• आपके नाम पर जारी सभी सिम दिखेंगे।
• किसी अनजान सिम को तुरंत रिपोर्ट/डिस्कनेक्ट करें।
✅ हमेशा आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।
3️⃣ आधार बायोमेट्रिक्स लॉक स्थिति जाँचें
• http://UIDAI.gov.in → “My Aadhaar” → “Lock/Unlock Biometrics” पर जाएँ।
• आधार नंबर/VID + कैप्चा डालें → OTP जनरेट करें → लॉगिन करें।
• देखें कि बायोमेट्रिक्स लॉक हैं या नहीं।
• लॉक करने से आपके फिंगरप्रिंट/आईरिस का दुरुपयोग नहीं हो सकता।
✅ ज़रूरत पड़ने पर ही अनलॉक करें (जैसे बैंकिंग, सिम जारी करने के लिए)।
4️⃣ WhatsApp सुरक्षा
• Two-Step Verification (6 अंकों का PIN) सक्रिय करें।
• WhatsApp को हमेशा अपडेटेड रखें।
• संदिग्ध लिंक/अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
• Linked Devices की जाँच करें और अनजान डिवाइस हटाएँ।
• Block & Report का उपयोग करें।
• गैर-ज़रूरी चैट्स को Mute करें।
यह भी पढ़ेंः ai से दोस्ती ऐसे आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए है जरुरी
5️⃣ मोबाइल में छिपे APK/स्पाई ऐप्स की जाँच करें
• Installed Apps देखें: Settings → Apps → All Apps।
• Permissions जाँचें: कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन, SMS तक पहुँच वाले अनजान ऐप्स हटाएँ।
• Device Admin Apps देखें और संदिग्ध ऐप्स की एडमिन अनुमति हटाएँ।







