दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा यह कुख्यात बदमाश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश नदीम को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार औऱ कर्मवीर सिंह की टीम ने गाजीपुर मंडी के पास हुए एक एनकाउंटर के बाद नदीम को गिरफ्तार किया ।  मुठभेड़ में नदीम के दाहिने हाथ में गोली लगी। उसके कब्जे से सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए ।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले एक महीने से नदीम को ट्रैक कर रही थी। 18 नवंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि नदीम गाजीपुर मंडी के पास आएगा। इस सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया।  बाइक पर सवार नदीम जैसे ही दिखा पुलिस ने उसे रूकने का संकेत दिया लेकिन वह गोली चलाने लगा। उसने पुलिस टीम पर 4 राउंड गोली चलाई जबकि पुलिस ने 3 राउंड गोलियां चलाकर आखिरकार उस पर काबू कर लिया।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक जुलाई महीने में दिल्ली के तिलक नगर में ज्वैलर के यहां लूटपाट और रंजीत नगर में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में नदीम वांछित था। पिछले चार महीने से वह हापुड़, जामिया नगर, बुलंद शहर आदि जगहों पर छिप कर रह रहा था। उसने गाजियाबाद के वैशाली से स्पेलेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026