Delhi Crime-दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के 3 शार्प शूटर को गिरफ्तार किया हैं इनके पास से 2 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को एक इनफार्मेशन मिली कि काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे रिठाला गांव में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं इसके बाद रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ और एन्टी ऑर्गेनाइज्ड क्राईम सेल ने जॉइंट टीम बनाई।
Delhi Crime-यह हैं शार्पशूटर
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू के मुताबिक बुद्ध विहार पुलिस और स्पेशल स्टाफ की जॉइंट टीम ने रिठाला गांव की एक इमारत में छापेमारी की और वहां से 3 शार्प शूटर को पिस्तौल और कारतूस के साथ दबोच लिया गया। तीनो मनदीप उर्फ मोनू रोहतक, हरदीप मुकारसर पंजाब, सुनील शकूरपुर दिल्ली के रहने वाले हैं।
तीनों बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया कि काला जठेड़ी के लिए काम करते हैं और अपने हैंडलर के निर्देशों पर वारदात को अंजाम दिया करते हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों शॉप शूटर रिठाला गांव में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पकड़े गए मनदीप और हरदीप अंडर ग्रेजुएट है। सुशील की उम्र 45 साल है।
इन्हें एसीपी आपरेशन की देखरेख में बुद्ध विहार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई सुशील, एएसआई रूपेश, रविन्द्र, सुरेश, कांस्टेबल प्रभात और हेड कांस्टेबल सत्यवान, नारायण और विकास सांगवान और कांस्टेबल गौरी शंकर की टीम ने दबोचा। इनके पास से सात जिंदा कारतूस, एक पिस्टल और रिवाल्वर बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें-
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
- यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे
- कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी













