दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 4 साल से फरार POCSO आरोपी को नोएडा से पकड़ा

दिल्ली क्राइम ब्रांच गिरफ्तारी
👁️ 172 Views

दिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो करीब चार साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी का नाम सुमित कुमार है, जो एक POCSO और IT Act के मामले में वांछित था।

आरोप है कि सुमित कुमार ने फेसबुक पर फिशिंग लिंक भेजकर एक नाबालिग लड़की को फंसाया था और उससे अश्लील तस्वीरें साझा करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला द्वारका साउथ थाने में दर्ज है।

कैसे किया अपराध

डीसीपी क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार, सुमित ने पीड़िता को उसके पुराने ट्यूटर के नाम से बनाए गए फेक फेसबुक अकाउंट से मैसेज भेजा। उसने झूठा दावा किया कि उसकी निजी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं और एक लिंक भेजा, जिसमें लॉगिन करने पर पीड़िता का अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की और धमकी दी कि वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

जांच और गिरफ्तारी

सुमित को पहले गिरफ्तार किया गया था लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और अपने पैतृक गांव, मधुबनी (बिहार) में छिप गया। अदालत ने 26 मार्च 2024 को उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था।

जरुर पढ़ेंः Delhi violence-दो औऱ मामलो में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की चार्जशीट

कई महीनों की कनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के बाद, पुलिस टीम ने उसकी लोकेशन सेक्टर-128, नोएडा में ट्रेस की।
1 नवंबर 2025 को पुलिस ने साहपुर गांव स्थित एक वाइन शॉप से उसे दबोच लिया।

पूछताछ में सुमित ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि वह आसान पैसे कमाने के लिए ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग करता था।
वह हाल ही में नोएडा में हाउसकीपिंग सुपरवाइज़र के रूप में काम कर रहा था और सोचता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी। लेकिन क्राइम ब्रांच की लगातार कोशिशों और तकनीकी ट्रैकिंग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी कर चुका है साइबर अपराध

सुमित कुमार पहले भी दिल्ली के थाना मालवीय नगर में गिरफ्तार हो चुका है। वह महिलाओं को झूठा मैसेज भेजकर कहता था कि उनकी निजी तस्वीरें लीक हो गई हैं, और फिर फिशिंग लिंक से उनका अकाउंट हैक कर ब्लैकमेल और वसूली करता था।

यह कार्रवाई एसीपी रमेश चंद्र लांबा की देखरेख में की गई, जिसमें इंस्पेक्टर पंकज मलिक, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और लेडी कांस्टेबल मंजू की टीम शामिल थी।

latest post:

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच |
17-03-2026