Dalchini ke fayde-औषधीय ही नहीं ये सारे फायदे भी हैं दालचीनी के

dalchini ke fayde
👁️ 510 Views

Dalchini ke fayde-दालचीनी यानि एक ऐसा मसाला जिसे किसी भी रेसिपी में डाल दो उसकी स्वाद बढ़ जाए। वैसे आपको पता ना हो तो बता दें कि दालचीनी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सारे तत्व शरीर को अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं दालचीनी के फायदों को।

Dalchini ke fayde-दालचीनी के फायदे

रोजाना खाली पेट दालचीनी का पावडर खाने या इसका पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही भूख को कम करने और रक्त में शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। रोजाना दालचीनी का पानी कोलेस्ट्रॉल लेबल को कम करता है। इससे नसो में जमा कोलेस्ट्रॉल आराम से बाहर निकल जाता है, जिससे दिल की सेहत को लाभ मिलता है।

दालचीनी में एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं। वजन कम करने के साथ साथ यह पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं में भी राहत देती है। दालचीनी इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है। दालचीनी पीने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है। दालचीनी का पानी डायबिटिज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका पानी पीने से शरीर में इंसूलिन का लेबल कम होता है।

दालचीनी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लें उसे धीमी आंच पर गर्म कर लें। पानी जब ठीक से उबल जाए तो उसमें दालचीनी का पावडर डाल दें। जब यह अच्छे से उबल जाए तो उसे एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसमें शहद डाल लें। दालचीनी का कड़वाहट निकालने के लिए बहुत सीमित मात्रा में शहद मिलाने की सिफारिश की जाती है।

पढ़ने योग्य

अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। चिकित्सीय प्रयोग से पहले किसी उचित डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026