फिट इंडिया मूवमेंट में सीआरपीएफ ने डेढ़ करोड़ किलोमीटर के दौड़ का लक्ष्य पार किया, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ ने

अपनी अलग तरह से हिस्सेदारी जताई है। बल ने डेढ़ करोड़ किलोमीटर की दौड़ का लक्ष्य पार किया है।

सीआरपीएफ में शारीरिक दक्षता औऱ कर्मियों की कुशलता को काफी महत्व दिया जाता है। इसी भावना

के साथ सीआरपीएफ ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया मूवमेंट में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सीआरपीएफ ने 15

अगस्त से 2 अक्टूबर 2020 के बीच 1 करोड़ 50 लाख किलोमीटर पूरे कर अपने 1 करोड़ किलोमीटर दौड़ने

के लक्ष्य को पार कर लिया।

इस अवसर पर नई दिल्ली में बल द्वारा एक रन का आयोजन किया गया। 1961 में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले

पहले खिलाड़ी , जीएस रंधावा, पद्म श्री, कमांडेंट (सेवानिवृत्त), सीआरपीएफ, द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किए गए

इस रन में, न केवल डॉ ए पी माहेश्वरी, महानिदेशक, CRPF सहित बल के जवानों ने भाग लिया, बल्कि खेल

जगत के दिग्गजों, जैसे कि ओलंपिक पदक विजेता श्री सुशील कुमार, पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार विजेता खजान

सिंह, डीआईजी सीआरपीएफ, अर्जुन पुरस्कार विजेता कुंजुरानी देवी, कमांडेंट सीआरपीएफ, और अर्जुन पुरस्कार

विजेता परमजीत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ ने रन में हिस्सा लेकर सबका उत्साहवर्धन किया। विजय चौक से शुरू होकर रन इंडिया गेट पर संपन्न हुआ। सीआरपीएफ के डीजी ने कर्मियों के उत्साह और अटूट भावना के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी तैनाती के स्थानों पर, बल ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी बड़े मनोयोग से सुनिश्चित कराई है।

देश भर में सीआरपीएफ के संस्थानों में कई ऐसे रन आयोजित किए गए, जिसमें बल के कार्मिकों के साथ साथ उनके परिवारों और नागरिकों ने भी बड़ी ऊर्जा से भाग लिया । CRPF में समाज से जुड़कर और सबको साथ लेकर चलने की परंपरा हमेशा से रही है, और इसी दिशा में बल समुदायों की भागीदारी विभिन्न आयोजनों में सुनिश्चित और प्रोत्साहित करता आ रहा है।

देखें वीडियो–

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026