वेबिनार पर सीआरपीएफ के डेढ़ लाख लोगों ने सिखा योग

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

योग से अपने जुड़ाव को औऱ रफ्तार देने के लिए सीआरपीएफ ने डिजिटल योगाभ्यास किया। पीएम नरेन्द्र मोदी के योग को सुरक्षा कवच का नाम देने के संदेश को और प्रसारित करने के लिए ये अभ्यास अपनी तरह का अनूठा अभ्यास था। वेबिनार के माध्यम से आयोजित योगाभ्यास को सीआरपीएफ के डेढ़ लाख कर्मियों और उनके परिजनों ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, यूटयूब आदि के माध्यम से देखा और अभ्यास भी किया।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के डीजी ए पी महेश्वरी ने आयुष मंत्रालय के दिए हुए मंत्र योग एट होम टोग विद फैमिली पर अमल करने की अपील की। इस वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध योग गुरु पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र, बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसन्धान संस्थान के एस व्यास, . योगा संस्थान के वाइस चांसलर डॉ. बीआर रामकृष्ण, डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि योग पर हमारे प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए संदेश अभी भी हैं और आने वाले समय के लिए प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो हमारी जीवन शैली पर व्यापक प्रभाव डालने में सक्षम है जो प्रकृति के साथ पूर्ण तालमेल और वैश्विक समस्याओं के समाधान में सक्षम है।

योग पर अपने ज्ञान को साझा करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित योग गुरु डॉ. नागेंद्र ने योग के तनाव-उन्मूलन क्षमताओं के विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम, प्राणायाम ’और ध्यान तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने कहा कि तनाव ‘मानव शरीर और मन को मानसिक चिंता की तरफ ले जाता है जो अंत में कई शारीरिक बीमारियों को जन्म देता है। आंतरिक सुरक्षा की कई चुनौतियों से निपटने में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना करते हुए, डॉ. नागेंद्र ने कहा कि उनके लिए योगिक अभ्यासों द्वारा खुद को तनाव रहित रखना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर, एस-वीवाईएएसए द्वारा विकसित एक योगा मॉड्यूल, साइक्लिक मेडिटेशन टेक्नीक (एवर्टन ध्यान) पर प्रदर्शन किया गया।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026