crime alert: कुख्यात गैंग के स्लीपर एजेंट कैसे काम करते थे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया, तेरह पिस्टल कई बरामद

crime alert

crime alert: कुख्यात गोगी गैंग के स्लीपर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यह नेटवर्क गोगी के कहने पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया करवाता था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्लीपर नेटवर्क के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 अत्याधुनिक पिस्टल के साथ 34 कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। ये लोग जेल में बंद गैंग सरगनाओं के आदेश पर शूटरों को हथियार सप्लाई करते थे।

crime alert: ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक शर्मा उर्फ मांडू, वीर सिंह उर्फ आकाश, सागर राणा और दीपक मुद्गल उर्फ पंछी के रूप में हुई है। इन्हेंं एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी में इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने गिरफ्तार किया। इनसे तेरह पिस्टर, अतिरक्त मैगजीन और 34 कारतूस बरामद किए गए हैं।

वीडियो देखेंः

पुलिस टीम ने पहले गोगी गिरोह के दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं दीपक उर्फ मांडू और वीर उर्फ आकाश की पहचान की। यह एक अन्य साथी की मदद से बिहार से अवैध हथियार एवं गोला-बारूद प्राप्त करते थे । हथियार जेल में बंद गैंगस्टरों के कहने पर गोगी गिरोह के सदस्यों सागर राणा एवं दीपक उर्फ पंछी को दिया जाता था। पूछताछ में एक सह-आरोपी हिम्मत देशवाल (राष्ट्रीय शूटर) की भी पहचान की गई, जो गिरोह के सदस्यों को गोला-बारूद आपूर्ति करता है।

पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें गोगी गैंग के गैंगस्टर कपिल उर्फ कल्लू खेड़ा, दीपक उर्फ बॉक्सर और योगेश उर्फ टुंडा से निर्देश मिल रहे थे। कपिल उर्फ कल्लू और योगेश उर्फ टुंडा ने उन्हें गिरोह के शूटरों को उनकी आपराधिक गतिविधियों के लिए पिस्तौल मुहैया कराने का काम सौंपा था। कपिल उर्फ कल्लू खेड़ा गोगी गैंग के सरगनाओं में से एक है। उसने अपने गिरोह के स्लीपर सेल की दूसरी परत की व्यवस्था की, जो इस गिरोह के शूटरों को हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराता है। उन्हें हिम्मत देशवाल नामक एक राष्ट्रीय शूटर से गोला-बारूद मिल रहा है। आरोपी वीर सिंह उर्फ आकाश को पहले ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले |
16-08-2026