दिल्ली सीपी ने इस बेटी को क्यों किया सम्मानित जानिए पूरी बात

👁️ 536 Views

दिल्ली सीपी राकेश अस्थाना ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 में 8 वीं रैंक प्राप्त करने वाली इशिता राठी को सम्मानित किया। दिल्ली सीपी राकेश अस्थाना ने इशिता को बधाई दी और कहा कि उनकी वजह से उनका और दिल्ली पुलिस का परिवार भी सम्मानित हुआ है।

इशिता राठी को सम्मानित करते हुए दिल्ली सीपी राकेश अस्थाना

गौरतलब है कि इिशिता की माता मीनाक्षी राठी और पिता इकबाल राठी दिल्ली पुलिस में ही कार्यरत हैं। मिनाक्षी राठी दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर दक्षिण पूर्वी दिल्ली में तैनात हैं जबकि इकबाल राठी हवलदार के पद पर तैनात हैं औऱ इस समय दिल्ली यातायात पुलिस में हैं। राठी परिवार दिल्ली के छतरपुर गांव में रहता है।

दिल्ली सीपी राकेश अस्थाना ने सुश्री राठी को इतनी उच्च रैंक हासिल करने और अपने परिवार और दिल्ली पुलिस परिवार के लिए भी सम्मान दिलाने के लिए बधाई दी। उन्होंने युवा उपलब्धि हासिल करने वाले को पुरस्कृत भी किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इशिता राठी ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी वसंत कुंज से की और लेडी श्रीराम कॉलेज, डीयू से इको (ऑनर्स) से स्नातक किया। उन्होंने प्रतिष्ठित मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया और अर्थशास्त्र विषय के साथ सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026