पैसों की कमी को दूर करने के लिए सगी भतीजी के अपहरण की साजिश

Conspiracy to kidnap niece to end money shortage

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। एक शख्स को पैसे की जरूरत थी। इस कमी को पूरी करने के लिए उसने अपनी ही सगी भतीजी को किडनैप करने की साजिश रची। किडनैप की सुपारी दो लोगों को दी गई। लेकिन चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण ना केवल नाकाम हो गया बल्कि पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला पूर्वी दिल्ली के शकरपुर का है।


जानकारी के मुताबिक 21जुलाई को पुलिस स्टेशन शकरपुर में एक बच्ची के अपहरण के प्रयास के बारे में एक सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मासूम बच्ची का अपहरण करने की कोशिश करने वाला शख्स मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। मोटरसाइकिल के साथ एक काले रंग का बैग भी था जिसमें देशी पिस्टल औऱ कारतूस पड़े हुए थे। मामले को सुलझाने के लिए एसीपी वीरेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख मे शकरपुर एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, के नेतृत्व में SI मनीष, SI मुकेश, कांस्टेबल नवीन, अरुण और विक्रांत की टीम बनाई गई। मामले पर डीसीपी जसमीत सिंह गहरी नजर बनाए हुए थे। चेसिस नंबर और इंजन नंबर की मदद से जांच के दौरान पता लगा कि मोटरसाइकिल धीरज नाम के शख्स का है। पुलिस धीरज के घर पहुंची, जहां यह पता चला कि धीरज ने 5 साल पहले किराए का मकान खाली कर दिया था। फिर पता लगा कि वह कृष्ण नगर, दिल्ली में रहता है, वहां पुलिस टीम पहुंची और पाया कि धीरज अपने माता-पिता से अलग रह रहा है ।

पुलिस टीम ने उससे सघन पूछताछ की। धीरज ने पुलिस को बताया कि अपहरण की साजिश बच्ची के सगे चाचा उपेन्द्र उर्फ बिट्टू ने रची थी। उसने धीरज और बब्बर और मधुपाल के साथ मिलकर अपने असली भाई तरुण गुप्ता की लड़की का अपहरण करने की साजिश रची। पुलिस टीम ने उपेंद्र उर्फ़ बिट्टू को गिरफ्तार किया। उसने खुलासा किया कि वह धन की भारी कमी में था। तरुण को उसके चाचा ने 15 साल की उम्र में गोद लिया था क्योंकि उसका कोई बेटा नहीं था। तरुण अपने चाचा का सारा बिज़नेस संभाल रहा था। इसलिए उसके पास पैसे थे। उम्मीद थी कि उससे मोटी रकम फिरोती के रूप में मिलेगी। इसलिए अपहरण की साजिश रची गई।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026