चाबी वाला गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली में पकड़े गए चार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में चाबी वाला गैंग पकड़ा गया है। सोने की जेवरात पहनी महिलाओं को शिकार

बनाने वाले कुख्यात चाबी वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली की सराय रोहिल्ला पुलिस ने इस गैंग के चार

बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग की मेकर बन कर घूमता था और मौका पाते ही लूटपाट कर

फरार हो जाता था।

चाबी वाला गैंग की करामात

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी एंटो अल्फोंसे के मुताबिक जुराब कारोबारी सराय रोहिल्ला निवासी विक्रम खुराना

ने 27 जुलाई को शिकायत दी थी कि शाम तीन बजे के करीब घूम रहे 3-4 चाबी वाले को ताला ठीक

करने के लिए बुलाया था। यह ताला उनके घर के मुख्य दरवाजे पर लगा था। इसी दौरान चाबी वालो ने

ताला की चाबी ठीक करने के लिए आल्मारी की चाबी भी मंगा ली। विक्रम ने चाबी उन्हें दे दी। चाबी वालो ने

उन्हें बताया कि आल्मारी की नई चाबी बनानी पड़ेगी। कुछ देर बाद चाबी बना कर वह चले गए मगर विक्रम

की आल्मारी से जेवरात भी साफ कर गए।

इस तरह पकड़े गए गैंग के बदमाश 

इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी राकेश कुमार त्यागी की देखरेख और इंस्पेक्टर शीशपाल के नेतृत्व में

एसआई शंभू कुमार झा, हेडकांस्टेबल पुष्कर, संदीप, राम बाबू, कांस्टेबल अमित, आशीष, रवि और जितेन्द्र की टीम बनाई गई। 10 अगस्त को पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर गैंग लीडर सिकंदर सिंह और उसके तीन साथी निशान सिंह, बलवीर सिंह और दर्पण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ये पहाड़गंज के एक होटल से पकड़े गए।

यहां से ये अपने घर इंदौर, नंदूरबार और सूरत फरार होने वाले थे। इनकी निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपये के जेवरात भी बरामद हो गए। पूछताछ में पता लगा कि चाबी वाला गैंग के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं। सिकंदर निशान सिंह का बहनोई है। यह गैंग सामान्य तौर पर हाउसवाइफ महिलाओं को शिकार बनाता है। ये महिलाओं को बातों की जाल में फांसकर लूटपाट करने में माहिर होते हैं। सामान्य तौर पर ये साइकिल से चलते हैं। जिस शहर में इन्हें वारदात करनी होती है वहां ये होटल में ठहरते हैं।

वीडियो देखें

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
25-06-2026