CBI News-पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक और रेलवे के इस अफसर के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला, रिश्वत लेने का आरोप

CBI News
👁️ 498 Views

CBI News-सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में ताबतोड़ कार्रवाई की। इस सिलिसले में कई जगह छापेमारी और तलाशी अभियान भी चलाया गया। सीबीआई के इन कार्रवाईयों में पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक औऱ रेलवे के एक अधिकारी शामिल हैं। पहली कार्रवाई किसान क्रेडिट कार्ड लोन खाते के लिए नोडयूज सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में पीएनबी अलवर में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक ओमप्रकाश मीणा के खिलाफ की गई।

CBI News-यह है मामला

आरोप है कि शिकायतकर्ता ने अनिच्छा व दबाव में उक्त रिश्वत राशि का भुगतान किया। इसके बाद, उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत स्वीकार्य(Admissible), रिश्वत के लेन-देन के 7 दिनों के भीतर इसकी शिकायत सीबीआई से की। यह पाया गया कि आरोपी वरिष्ठ प्रबंधक ने अपने कर्तव्यों के पालन हेतु 10,000/- रु. के कथित अनुचित लाभ की मांग की एवं इसे स्वीकार भी किया।

आरोपी के आधिकारिक एवं आवासीय परिसरों सहित 3 स्थलों पर तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

रेलवे के इस अफसर के खिलाफ भी कार्रवाई

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल, (आईआरटीएस), जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेडआरटीआई), सेंट्रल रेलवे, भुसावल के विरुद्ध मामला दर्ज किया, जिसमे आरोपी द्वारा अनुचित लाभ की मांग का आरोप है। आरोपी प्रिंसिपल का नाम सुरेश चंद्र जैन है उसके साथ ऑफिस सुपरिडेंटेड योगेश ए देशमुख को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोप है कि शिकायतकर्ता को दिनाँक 18.05.2023 से 17.05.2025 की अवधि हेतु रेलवे को वाहन उपलब्ध कराने के लिए जेम (GeM) के माध्यम से एक अनुबंध मिला। अनुबंध के तहत वाहनों में से एक को कथित तौर पर प्रिंसिपल, जेडआरटीआई, भुसावल के लिए लगाया गया था। प्रिंसिपल, जेडआरटीआई, भुसावल वाहन के मासिक बिलों को पास करने के लिए अनुचित लाभ की मांग करते थे, लेकिन शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर भुगतान नहीं किया।

ऐसे में आरोपी ने समय पर लॉग बुक पर हस्ताक्षर नहीं किए। यह भी आरोप है कि उक्त अनुबंध दिनाँक 25.02.2024 को समाप्त कर दिया गया, लेकिन दिनाँक 18.01.2024 से 25.02.2024 तक की अवधि का फर्म का बिल लंबित रहा, क्योंकि आरोपी ने उक्त लॉग बुक पर हस्ताक्षर नहीं किए थे एवं लॉग बुक पर हस्ताक्षर करने के लिए 5000/- रु. की मांग की। इस क्रम में, आरोपी ने कथित अनुचित लाभ की माँग की धनराशि बढ़ाकर 10,000/- रु. कर दी एवं अंत में 9000/- रु. पर सहमति बनी।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं ट्रैप की कार्यवाही के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता को कार्यालय अधीक्षक, जेडटीआरआई, भुसावल के रूप में कार्यरत अपने कर्मचारी को 9000/- रु. की रिश्वत राशि सौंपने का निर्देश दिया। उक्त कार्यालय अधीक्षक ने रिश्वत स्वीकार कर आरोपी प्रिंसिपल, जेडटीआरआई को सौंप दी। दोनों को पकड़ लिया गया एवं बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026