CBI Full Form –CBI देश की प्रीमियम जांच एजेंसी है। यह एजेंसी कार्मिक (Ministry of Personnel), लोक शिकायत और पेशंन मंत्रालय (Public Grievances and Pensions) और भारत सरकार के अधीन काम करती है। यह सब प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत हैं। इसमें सभी तत्काल भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से की जाती है।
- Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा
- Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम
- आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud
- सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल
- साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा
CBI Full Form क्या है, सीबीआई का काम
CBI का हिंदी में पूरा नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो है अंग्रेजी में CBI Full Form Central Bureau of Investigation होता है। अंतर्राष्टीय पुलिस में यह भारत की नोडल पुलिस एजेंसी भी है। वैसे तो यह हाइ प्रोफाइल मामलों को संभालती है। हरेक तरह के क्राइम के लिए इसमें अलग अलग सेक्शन बने हैं। इसकी स्थापना 1941 में हुई थी। शुरूआत में इसको भारत में रिश्वत खोरी और भ्र्ष्टाचार के मामलों के लिए स्थापित किया गया था। साल 1963 में इसका नाम CBI पड़ा। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। माना जाता है कि सीबीआई की टीम पूरे देश में कहीं भी जांच कर सकती है। वह सौंपे गए मामलों की जांच अपने तरीके से करती है। सियासती दांव पेंच के बीच भी इसकी साख आज तक बनी हुई है। अब सीबीआई को केवल भ्रष्टाचार के ही नहीं बल्कि, हत्या, मनानव तस्करी से लेकर हरेक तरह के आपराधिक मामले जांच के लिए सौंपे जाते हैं। सीबीआई निदेशक कि नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और विपक्षी नेता की एक समिति होती है। सीबीआई वर्तमान में प्रमुख तीन मुख्य समूहों में विभाजित है-भ्रष्टाचार निरोधक प्रभाग, विशेष अपराध प्रभाग और आर्थिक अपराध प्रभाग।
भ्रष्टाचार निरोधक प्रभाग के अंतर्गत यह एजेंसी सरकारी कर्माचारियों द्वारा बरती जा रही भ्रष्ट आचरण की जांच करता है। विशेष अपराध प्रभाग के अंतर्गत उन मामलों को संभालना है जिसका राष्ट्र पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आर्थिक अपराध प्रभाग में आर्थिक और साइबर मामलों से जुड़े जांच आते हैं।













