lahsun khane ke fayede-लहसुन का इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लहसुन खाने से सेहत को होने वाले कई लाभों के बारे में आप लोग जानते भी होंगे। इस लेख में हम लहसुन खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में भी बतायेंगे जिनके बारे में शायद आप ना जानते हों। दिल से लेकर शरीर के कई हिस्सों को लहसुन कई तरीके से लाभ पहुंचाता है।
lahsun khane ke fayede Hindi
आयुर्वेद में कहा जाता है कि लहसुन खाने से आदमी हमेशा जवान बना रहता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, खून का थक्का जमना, कब्ज कान का दर्द, ब्लड शुगर, भूख बढ़ाने आदि जैसी कई बिमारियों से लहसुन खाने से छुटकारा मिल सकता है। लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। लहसुन की एक कली में 4 कैलोरी और 1 ग्राम से कम लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट पाया जाता है।
इसमें विटामिन सी, ए और बी के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक और सेलेनियम पाया जाता है। इसमें एंटी कैंसर यौगिक, इम्यूनिटी को तेज करने की क्षमता और हार्ट को मजबूत करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कली खाने के लिए कहा जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ लिवर और पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाता है।
खाना खाते समय पहले निवाले के साथ 1-2 लहसुन कली, थोड़ा घी में काली मिर्च, त्रिकुटा और सेंधा नमक खाने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। लहसुन की 1 कली दांत दर्द से भी राहत दिलाती है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के साथ साथ ब्लड के सर्कुलेशन को भी दुरूस्त करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर करता है। इसमें विटामिन सी, बी6 के साथ ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
सुबह उठकर ऐसे ही लहसुन की 2-3 कली खा सकते हैं। इसकी तासीर गर्म लगने पर इसे रात में भिगोकर रखा जा सकता है। आप इसे भुनकर भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा
- जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर
- बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा
- operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा
- UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह सामग्री केवल जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चिकित्सीय प्रयोग से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह जरूर लें। )











