bangladeshi news: डेढ़ दर्जन अवैध बांग्लादेशी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े

bangladeshi news
👁️ 788 Views

bangladeshi news: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के विदेशी प्रकोष्ठ ने इस बार डेढ़ दर्जन बांग्लादेशियों को पकड़ा है। यह लोग ईंट के भट्टे में काम कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस की इस यूनिट ने हाल के दिनों में सैकड़ो ऐसे बांग्लादेशियों का पता लगाया है जो ईट के भट्टे में काम कर रहे थे। ये लोग बांग्लादेश में बात करने के लिए प्रतिबंधित एप्प की मदद लेते हैं।

bangladeshi news: ऐसे पता लगा अवैध बांग्लादेशी के पूरे परिवार का

नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक विदेशी प्रकोष्ठ को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन परिवार हरियाणा से आकर वजीरपुर जेजे कालोनी में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीपी राजीव कुमार की निगरानी और इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में एसआई सपन, एसआई श्याम बीर, एएसआई राजेंद्र, राजेंद्र, हेडकांस्टेबल विक्रम, प्रवीण, विकास यादव, कांस्टेबल हवा सिंह और दीपक की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया और उससे लंबी पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि, ये परिवार हरियाणा में रेड क्ले ब्रिक्स कंपनी (भट्टा कंपनियों) में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के कारण वे दिल्ली चले आए और वजीरपुर में जेजे क्लस्टर में रहने लगे। इसके बाद पुलिस ने 6 वयस्कों और 12 बच्चों सहित कुल 18 व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक पकड़े।

यह सभी बांग्एलादेशी अवैध रूप से रह रहे थे। विस्तृत पूछताछ तथा दस्तावेजीकरण के लिए विदेशियों के सेल में स्थानांतरित कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उनके पास से 04 बांग्लादेशी पहचान पत्र तथा प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल किया हुआ 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
11-04-2026