दिल्ली की सबसे सनसनीखेज हत्याओं में एक: 69 गोलियां और बदले की कहानी

आया नगर में दिनदहाड़े 69 गोलियां मारकर हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला बदले की साज़िश और गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
Aya Nagar murder case 69 bullets Crime Branch encounter

दिल्ली में दिनदहाड़े 69 गोलियां: दहला देने वाली वारदात

30 नवंबर 2025 को दक्षिण दिल्ली के आया नगर में डेयरी मालिक रतन लाल लोहिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई (Aya Nagar murder case)। हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद जैसे ही रतन लाल मौके पर पहुंचे, उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि मृतक को कुल 69 गोलियां मारी गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Aya Nagar murder case बदले की साज़िश का एंगल

जांच में सामने आया कि यह हत्या संभवतः बदले की भावना से की गई। मृतक के बेटे दीपक पर मई 2025 में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कारोबारी अरुण लोहिया की हत्या का आरोप है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसी घटना को इस हत्या की पृष्ठभूमि माना जा रहा है।

वीडियो देखेंः

https://youtu.be/xAf6Hhsu7ps

क्राइम ब्रांच की रणनीति और ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की AGS टीम को संगठित स्ट्रीट क्राइम पर कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया था। डीसीपी हर्ष इंदौरा के पूर्ण निगरानी और एसीपी भगवती प्रसाद की निगरानी, इंस्पेक्टर कृषण कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मंजीत, एसआई रंधावा यादव, आगम, मुकेश, ब्रज लाल, एएसआई नरेन्द्र, गोविंद, हेडकांस्टेबल विनोद, श्याम सुंदर, अनूप, पप्पू और दीपक की टीम ने स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई, तकनीकी निगरानी की और आरोपियों के संपर्कों पर लगातार नजर रखी।

6 जनवरी 2026 को आरोपियों की द्वारका क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। टीम ने जाल बिछाया और जब आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए और गिरफ्तार कर लिए गए। इनकी पहचान कमल अधाना (41) — करीब 7 आपराधिक मामलों में संलिप्त और नरेंद्र उर्फ निट्टू (39) — करीब 21 आपराधिक मामलों में संलिप्त, मुख्य शूटर के रूप में हुई।

बरामदगी

  • एक .30 बोर पिस्टल
  • एक 7.65 एमएम पिस्टल
  • विभिन्न कैलिबर के कुल 29 जिंदा कारतूस
  • 5 खाली कारतूस
  • एक चोरी की मोटरसाइकिल

गैंग एंगल की पुष्टि

कमल अधाना रिठोड़ी भाटी गैंग का सदस्य बताया गया है, जिसे रंदीप भाटी संचालित करता है, जो फिलहाल मंडोली जेल में बंद है। पुलिस गैंग नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

आया नगर हत्या केस न केवल दिल्ली की हालिया सबसे क्रूर वारदातों में से एक है, बल्कि यह संगठित अपराध, बदले की मानसिकता और गैंग नेटवर्क के खतरनाक गठजोड़ को भी उजागर करता है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से एक बड़ा नेटवर्क बेनकाब हुआ है, लेकिन जांच अभी जारी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026