ऐसे एस्कार्ट सर्विस से बचके नहीं तो पड़ सकता है पछताना, देखें वीडियो

नोएडा,इंडिया विस्तार। नोएडा की सेक्टर 24 पुलिस ने एस्कार्ट सर्विस के नाम पर लोगों से लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में 4 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गैंग की सरगना रोशनी नामक महीला है। इनके कब्जे से लूटे हुये रुपयों के अलावा, 01 कार , मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया गया है।

एस्कार्ट सर्विस के नाम पर लूट का रैकेट चलाने वालों की पहचान 1.रोशनी 2.दिव्यांश सोनी 3.सरिफा खातून 4.मंजू  और 5.परमिला के रूप में हुई है। इन्हें नोएडा के सेक्टर 54 खरगोश पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गैंग की सरगना रोशनी मूल रूप से आसाम की रहने वाली है । रोशनी द्वारा जस्ट डायल/इन्टरनेट पर मेघा स्कोर्ट सर्विस चलाई जा रही थी। इसके पास ग्राहको के मैसेज/फोन आते है उस पर चैटिंग शुरू करती है उसके उपरान्त बात करके ग्राहको के पास लडकियो के फोटो भेजती है। तथा ग्राहको से कहती है कि भेजे हुए फोटो मे से लडकिया चुनकर बताओ फिर ग्राहक उनमे से फोटो चुनकर वापस भेज देता है उसके बाद रोशनी अपने साथ लडकियो को लेकर ग्राहको के पास पहुंच जाती है और ग्राहक को अपने साथ बैठाकर ले जाती है। इस गैंग द्वारा ग्राहको के साथ मारपीट कर उनके रूपये तथा उनका सामान आदि छीन लिया जाता है। इस गैंग का मुख्य पेशा संगठित गिरोह बनाकर नोएडा तथा एनसीआर मे स्कोर्ट सर्विस चलाकर देह व्यापार कर तथा ग्राहको से लूटपाट कर अवैध धन अर्जित करना है।

वीडियो देखें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने |
05-09-2026