मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं यशवंत सिन्हा: अरविंद सिंह

yashwant singh

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद सिंह ने कहा है कि राजनीति से सेवानिवृत हो चुके यशवंत सिन्हा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं । उनकी सियासी महात्वाकांक्षा फिर से कुलबुलाने लगी है।


श्री सिंह ने आज यहां कहा कि चारो ओर से हताश-निराश यशवंत सिन्हा जी सियासत में शिकस्त खाये छुटभैये नेताओं की फौज तैयार कर सिकंदर बनने का सपना देख रहे हैं। यशवंत बाबू की कोशिश कारतूस के खोखों में फिर से बारूद भरने जैसी है। लेकिन, होशियार रहें। ये काम उनकी मर्यादा को तो धूमिल करनेवाला है ही, जोखिम भरा भी है।


श्री सिंह ने कहा कि यशवंत जी! जरा अपनी उम्र भी तो देखें। घर में आराम करते, बच्चों को अपने प्रशासनिक रुतबे की कहानियां सुनाते। ये कौन से झमेले में पड़ गये। ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।’ एक बात और, अगर बूझे कारतूसों में बारूद भरने में यशवंत बाबू कामयाब भी हो जाते हैं, तो उनका इस्तेमाल किस रायफल में करेंगे, क्योंकि खोखे तो अलग-अलग कंपनियों के लेबल लगे हैं। इनका इस्तेमाल खतरों से ख़ाली नहीं।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026