शहीद दिवस 30 जनवरी के अलावा इन तारीखों पर भी मनाया जाता है

👁️ 560 Views

30 जनवरी का दिन भारत में शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है और यह एक ऐसा मौका होता है जब हम देश को आजाद कराने के लिए दिए गए उनके योगदान को फिर एक बार याद करते हैं। 30 जनवरी के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है। आईए जानते हैं कि हर साल भारत में किन-किन तारीखों पर शहीद दिवस मनाया जाता है और उसके पीछे क्या कारण हैं-

30 जनवरी
30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की बिड़ला हाउस में हत्या कर दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने गांधी के सीने और पेट में तीन गोलियां मारी। महात्मा गांधी की याद में ही हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से बापू को याद करते हैं और उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी प्रदेश औऱ केंद्रशासित राज्यों में 30 जनवरी के दिन 2 मिनट का मौन भी रखा जाता है। यही नहीं इस दिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित विभिन्न सरकारी गणमान्य व्यक्ति राजघाट पर गांधी जी की समाधि पर जाते हैं और उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण करते हैं।

23 मार्च
सभी जानते हैं कि देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी ऐसे ही वीर सपूतों में शामिल हैं। अंग्रेजी शासन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई. यह फांसी 23 मार्च के दिन ही दी गई थी. तभी से इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर याद किया जाता है।

21 अक्टूबर के दिन साल 1959 में केन्द्रीय पुलिस बल के जवान लद्दाख में चीनी सेना के एक एंबुश में शहीद हुए थे। इस कारण 21 अक्टूबर को पुलिस की ओर से शहीद दिवस मनाया जाता है।

Madhya Pradesh : मिलिए 26 January नाम के शख्स से और जानिए क्यों पड़ा ऐसा नाम

17 नवंबर वहीं 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की स्मृति में ओडिशा में शहीद दिवस मनाया जाता है.

19 नवंबर इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के दिन 19 नवंबर को भी शहीद दिवस मनाया जाता है

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
20-03-2026