anupam mittal net worth-एक लोकप्रिय व्यवसायी और निवेशक अनुपम मित्तल को कौन नहीं जानता। शार्क टैंक में नए आइडिया पर आजकल उनका निवेश जगजाहिर है। अपने या अपने किसी प्यारे की शादी के लिए रिश्ता तलाश करने के डिजिटल रास्ते का इजाद अनुपम ने ही किया है। जी हां अनुपम मित्तल http://shadi.com के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में चंद जरूरी बातें।
anupam mittal net worth in Hindi
अनुपम मित्तल को रियलिटी शो शार्क टैंक में जज करते देखा होगा। वह सही में एक शार्क हैं जो नए स्टार्ट अप में पैसा निवेश करने से पीछे नहीं हटते हैं। अनुपम मित्तल का जन्म 23 दिसंबर 1971 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल कृष्ण मित्तल और मां देवी मित्तल हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक तक की पढाई मुंबई में की। परिवार में पहले से ही कोराबार होने की वजह से उनकी रूचि भी बिजनेस में थी।
अनुपम मित्तल के बिजनेस आइडिया ने देश में कई रिश्ते बनाए हैं। उनकी साइट shadi.com देश की सबसे बड़ी वैवाहिक वेबसाइट है। उनकी निवेशित कंपनियां ओलाकैब्स (Ola cabs), बिग बास्केट (Big Basket), रैपिडो (Rapido) आदि हैं। अपनी मेहनत औऱ लगन से साल 2023 में उनकी कुल नेटवर्थ 185 करोड़ की बताई जाती है।
भारत में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह 1997 में अमेरिका चले गए। उन्होंने मैसाचुसेट्स में बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संचालन और रणनीतिक प्रबंधन में मास्चर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन भी किया। वह 4 जुलाई 2013 को राजस्थान में आंचल कुमार के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। आंचल पेशे से माडल हैं उन्होंने बालीवुड की फिल्म ब्लफमास्टर में काम भी किया है। दोनों की एक बेटी एलिसा मित्तल है।
- सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते
- मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम
- CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी
- AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा
- JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड







