जानिए कोरोना पर क्या कहा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कोरोना वायरस के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने चीन पर कहा कि आज देश चीन के खिलाफ दो तरह के युद्ध लड़ रहा है, एक चीनी वायरस से और दूसरा बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ।

कोरोना वायरस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी 25 हजार एक्टिव केस हैं, एक हफ्ते में सिर्फ एक हजार एक्टिव केस बढ़े हैं। जितने लोग बीमार हो रहे हैं, उससे अधिक ठीक भी हो रहे है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि सरकार होम क्वारनटीन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी, जब आप ठीक हो जाएं तो उसे वापस दे देना। अरविंद केजरीवाल बोले कि जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतर कम लक्षण हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में 3 गुना टेस्ट बढ़ाए हैं, अब किसी भी तरह की मुश्किल  नहीं आएगी। मुख्यमंत्री बोले कि पहले सिर्फ पांच हजार टेस्ट होते थे, अब रोज 18 हजार टेस्ट हो रहे हैं. जो लैब गड़बड़ी कर रही थीं, उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों का इलाज हम घर पर कर रहे हैं, हम उनका घर पर ख्याल रख रहे हैं।इसमें मरीजों को कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है, अगर मरीजों को सही वक्त पर ऑक्सीजन मिल जाए तो हम उन्हें तेज़ी से ठीक कर सकते हैं।

उन्होंने एक एप के बारे मे भी जानकारी दी है। इसके जरिये हम पता लगा सकते है किस अस्पताल मे कितने बेड है। इससे ये भी पता लगेगा की कितने बेड खाली है और कितने वेंटीलेटर खाली है जिस वजह से किसी को भी बीएड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ये एप जल्द ही लॉन्च होगा । आप वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 1031 से जानकारी ले सकते है ।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क |
23-07-2026