दिल्ली एनसीआर में कोरोना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं कई अहम बातें, आप भी जानिए

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केॆद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही है और राजधानी दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है। एक समाचार एजेंसी के साथ साक्षात्कार में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में सामुदायिक संक्रमण की कोई स्थिति नहीं है और घबराने की कोई बात नहीं है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में दिल्लीकेउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बयान दिया था कि दिल्ली में स्थिति खराब हैऔर जुलाई केअंत तक राजधानी दिल्ली मे कोविड संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 5.5 लाख हो जायेगी। इससे दिल्ली के लोगों मे भय पैदा हो गया। अमित शाह ने कहा कि विशेष तौर पर कोविड से यह दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह कोविड से निपटने के लिए ज़रूरी कदम उठाए लेकिन उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद भारत सरकार ने समन्वय के लिए काम शुरू किया।

अमित शाह ने कहा कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए उन्होंने 14 जून को एक समन्वय बैठक की, ताकि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की मदद कर सके। आज टेस्टिंग ज्यादा होने के कारण संक्रमित की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन इसके फायदे यह है कि जिन लोगों का टेस्ट हो गया हैऔर जिन की शिनाख्त कोरोना पॉजिटिव मरीज के रूप में हो गई है उन्हेंआइसोलेसन में रखा जायेगा । इससे दूसरे लोगों में कोरोना संक्रमण प्रसारित होने में कमी आएगी।

निर्णय तब अब
टेस्टिंग में वृद्धि अब तक कुल 4.15लाख टेस्ट 25 मार्च से 14 जून तक = 82 दिनों में 2.41 लाख टेस्ट 15 से 25 जून = 11 दिनों में 1,75,141 टेस्टस प्रति दिन : 16 हजार
टेस्टिंग रेट लगभग 5 हजार रुपये 2400 रुपये प्रति टेस्ट200 रैपिड एंटीजन टेस्ट केंद्र

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल जाकर स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया गयाऔर इससे जनता में भी विश्वास जगा। वहां की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिली जिसमें हर वार्ड में सीसीटीवी लगाना, मरीज के परिजनों के लिए कैंटीन की सुविधा प्रदान करना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल रहे। डॉक्टरों के साथ बात करने से जमीनी दिक्कतों को जाना गया और भविष्य की योजना बनाने में इन सभी इनपुट का प्रयोग किया गया।

अमित शाह ने कहा कि जहां 14 जून को दिल्ली में 9937 बेड्स उपलब्ध थे वहींआज 30,000 बेड्स की व्यवस्था हो चुकी है। उन्होने कहा कि जून माह के शुरूआत दिनों की तुलना में आज हम बहुत बेहतर स्थिति में हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कंटेंटमेंट जोन में घर-घर स्वास्थ्य सर्वे 30 जून तक पूरा हो जाएगा। सेरोलॉजिकल टेस्टिंग शुरू हो गई है और हर घर जाकर सर्वे करने की भी मुहिम चलाई गई है।अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सरकारऔर एमसीडी के सहयोग से कोरोना होने से पहले ही उसको रोकने के प्रयास पर भी जोर दिया जा रहा है। अभी दिल्ली में सामुदायिकसंक्रमण की स्थिति नहीं आई है। उन्होंने कहा किअब टेस्ट की संख्या बढ़ रही है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली सरकार ने राजधानी से बाहर के कोविड मरीजों का दिल्ली के सरकारीअस्पतालों में इलाज नहीं करने की घोषणा भी की थी। दिल्ली देश की राजधानी हैऔर यहाँ विभिन्न राज्यों के लोगआते हैं। बाहरी लोगों का उपचार न होने से विवाद उत्पन्न न हो इसलिए केंद्र सरकार द्वारा इस निर्णय को बदला गया ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक शवों काअंतिम संस्कार करना था। दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठकों में लिए गए फैसलों के बाद अस्पतालों में रखे मृतकों के सभी शवों का उनके धर्म के अनुसार दो दिन के भीतर अंतिम संस्कार कर दिया गया और आज कोई पेंडेंसी नहीं है। अमित शाह ने कहा कि  कोविड-19 रोगियों के लिए निजी अस्पतालों में उपचार की ऊंची दर दिल्ली के लोगों को काफ़ी परेशान कर रही थीं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा किउन्होंने बेड्सऔर इलाज की दरें कम करने का फैसला लिया। इससे लोगों को बहुत राहत मिली है। साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने के प्रयासों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्सऔर ग़ैर सरकारी संगठनों को भी शामिल करने का फैसला किया।

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार कोविड महामारी से मुकाबला करने में सफल रहीहै। वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हमारेआंकड़े बहुतअच्छेहैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार, राज्य सरकारों और भारत के लोगों की इस महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़ा हैऔर लोग कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण दर प्रति मिलियन 357 है जबकिअंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह आँकड़ा प्रतिमिलियन 1250 का है। उन्होंने कहा किआज कोरोना से रिकवरी रेट 57 प्रतिशत है जबकि मार्च मे यह 7.1 प्रतिशत था।श्री शाह ने कहा इसलिए उन्हे लगता है कि भारत ने विकसित देशों की तुलना में बहुत बेहतर काम किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यदि किसी को हल्का सा भी लक्षण दिखाई दे तो टेस्ट कराइए और ज्यादा गंभीर होने पर ऐसे लोग अपने परिवार जनों की सुरक्षा के लिए आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट हो जाएं। इस तरह से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

अमित शाह ने कहा कि लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही केंद्रऔर राज्य सरकार के बीच बात-चीत शुरू हो गई थी, सभी राज्यों द्वारा लगभग 2.5 करोड़ प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। उनके पास अस्पतालऔर संगरोध सुविधाएं तैयार थीं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लगभग 4594 ट्रेन द्वारा 63 लाख श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से गए। लगभग 42 लाख प्रवासियों ने परिवहन के विभिन्न साधनों से यात्रा की और सब मिलाकर लगभग 1.20 करोड़ लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम किया गया । अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में प्रवासियों के रोजगार के लिए एक योजना शुरू की है। भारत सरकार ने प्रवासियों को रोजगार देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। मनरेगा का वेतन भी बढ़ाया गया है । अमित शाह ने कहा कि महामारी ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जिसमें लघु उद्योगों को मदद की ज़रूरत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महामारी की शुरुआत के बाद सुधारों की घोषणा की गई है। इन सुधारों का दीर्घकालिक लाभकारी प्रभाव पड़ेगा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ढेर सारे बदलाव किए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? |
25-09-2026