करीब चार साल के बाद अग्निवीर योजना में पहला बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरोंं की आयु सीमा में एक साल की बढ़ोत्तरी की गई है। अग्निवीरों की जो अब नई भर्ती होगी उसमें 22 साल की उम्र के नौजवान आवेदन कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 21 वर्ष तक की थी।
अग्निवीरः रिटायर होने के बाद भी मिलेगी यह नौकरी हो रहा विचार
यूपी के अग्निवीर जो अगले वर्ष सेना से रिटायर होने वाले हैं उनके लिए यह खबर अच्छी है। इनको माध्यमिक स्कूलों में खेल शिक्षक के पद पर रखने का विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से इस बारे में सुझाव मांगा है। विभाग के सुझाव के बाद प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।
यह भी पढ़ेंः maiya samman yojana: मैया सम्मान योजना की वेबसाइट, फार्म में ये गलती ना करना
Agniveer: भर्ती की प्रक्रिया
सेना के एक विज्ञापन के अनुसार अग्निवीर के उम्मीदवारों को पहले कॉमन एंट्रेस एक्जाम देना होगा इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देना होगा। भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एक्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र अलॉट किए जाएंगे। परीक्षा 60 मिनट की होगी। परीक्षा के बाद एक मेरिट सूची जारी की जाएगी।
क्या है अग्निवीर योजना :
अग्निवीर योजना भारत में 2022 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत युवाओं को 4 साल के लिए सेना (थल सेना, वायु सेना, नोसेना) में सेवा देने का मौका दिया जाता है। अग्निवीर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होते हैं। इसी नोटिफिकेशन में कई शर्तें औऱ नियम बताए जाते हैं।
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार Agniveer Exam Preparation Book https://amzn.to/4kN2yQ5 का सहारा ले सकते हैं, जिसमें सिलेबस और प्रैक्टिस सेट शामिल हैं। https://amzn.to/4rxGP1c
अग्निवीर भर्ती योग्यता :
अग्निवीर योजना में आवेदन के लिए अविवाहित होना जरूरी है। विवाहित को रक्षा सेवा के लिए आवेदन करने की इजाजत नहीं है। अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए महिला और पुरूष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं मगर सेवा की अवधि के दौरान 4 साल तक वह शादी नहीं कर सकते। अग्निवीर के लिए आवेदक की उम्र 17.5 से 21 साल की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए मिलने वाली छूट को अधिकारिक नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।
साइंस स्ट्रीम से ना पढ़ने वाला उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को गणित, फिजिक्स और इंगलिश विषयों के साथ 12 वीं कक्षा उतीर्ण होना जरूरी है। उसे 12 वीं में 50 प्रतिशत अंक का प्राप्त होना भी जरूरी है। अग्निवीर की कई भर्तियों में 50 फीसदी अंक के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री का होना भी जरूरी होता है।
अग्निवीर योजना salary:
अग्निवीरों को पहले साल 30 हजार रुपये प्रति महीने का वेतन मिलता है। यह वेतन हर साल बढ़ता जाता है। दूसरे साल में वेतन 33000 रुपये, तीसरे साल में 36500 रुपये और चौथे साल में 40000 रुपये प्रति माह हो जाता है।
यह भी पढ़ें
- AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत
- प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या
- गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच
- अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या
- जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा









