चाय वाले की बेटी बन गई एयरफ़ोर्स अफ़सर जानिए कैसे

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

मध्य प्रदेश के छोटे से गांव नीमच में चाय बनाकर बेचने वाले शख्स की बेटी ने इंडियन एयरफोर्स अकादमी में सबसे अधिक अंक हासिल करके भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गईं हैं ।वह एक चाय वाले की बेटी है और अपने मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है।

आंचल बताती हैं यह सब उनके पिता की मेहनत का नतीजा है। उनके पिता ने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद की है। आंचल के पिताजी सुरेश गंगवाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 400 किलोमीटर दूर नीमच में बस स्टैंड पर पिछले करीब 25 साल से एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं।


सुरेश गंगवाल (Suresh Gangwal) ने बताया, ”वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई आपदा मे, वायुसेना के कर्मचारी बहादुरी से वहां लोगों की मदद करने में लगे थे,इसे आंचल ने देखा और तब से ही फ्लाइंग ऑफिसर बनने के लिए प्रोत्साहित थी । आँचल के पिता ने बताया, कई बार उनके पास अपनी बेटी की स्कूल या कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। कई बार उन्होंने लोगों से उधार लेकर उसकी फीस भरी। उन्होंने कहा कि उसका फ्लाइंग ऑफिसर बनना उनके लिए गर्व की बात है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट किया, ”नीमच में चाय की दुकान लगाने वाले सुरेश गंगवाल जी की बेटी आंचल अब वायुसेना में फाइटर प्लेन उड़ाएगी. मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बेटी आंचल अब देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अनंत आकाश की ऊंचाइयों में उड़ान भरेगी. बेटी को बधाई, आशीर्वाद और शुभकामनाएं.”


आँचल दो बहन और एक भाई है । सुरेश गंगवाल ने चाय बेच कर ही अपने 3 बच्चों को पढ़ाया है। सुरेश का बड़ा बेटा इंजीनियर है। दूसरी बेटी आंचल फ्लाइंग अफसर है, तो सबसे छोटी बेटी बी कॉम कर रही है। उन्होंने बेटी की सफलता पर कहा है कि मुसीबतों से कभी घबराना नहीं चाहिए।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। |
21-07-2026