जिम ट्रैनर ने सौ लड़कियों को बना डाला अपना शिकार, देखें वीडियो

👁️ 521 Views

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। वह पेशे से जिम ट्रेनर है। एक सिरफिरा जिम ट्रेनर। एक ऐसा सिरफिरा जिम ट्रेनर जिसे लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने उनसे अश्लील चैट करने में मजा आता है। अंग्रेजी में इसे आप साइबर स्टाकर भी कह सकते हैं। यह वीडियो इसी सिऱफिरे जिम ट्रेनर की करतूत बताने के लिए बनाया गया है। उसने सौ से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना डाला है।

लड़कियों को जाल में फांसने के लिए इस जिम ट्रेनर ने फेसबुक पर कई सारे फर्जी फेसबुक आईडी बनाया हुआ है। फर्जी आईडी से वह अब तक सौ से ज्यादा लड़कियों को फेसबुक मेसेंजर के सहारे अश्लील मैसेज भेज चुका है। इन्हीं फर्जी आईडी में से एक शीतल ठाकुर के नाम से बनाया गया था जिसकी शिकायत पुलिस को मिली। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह के नेतृत्व में सागरपुर में तैनात इंस्पेक्टर हरीश चंद्रा, एसआई नीरज, एसआई राकेश, हेडकांस्टेबल विरेन्द्र और महिला कांस्टेबल पूजा की टीम बनाई गई। साइबर टीम की जांच में एक फोन नंबर का पता चला। फोन नंबर का सिम रियाजुद्दीन के नाम से राजिस्टर्ड था।सघन जांच में पता लगा कि फोन का लोकेशन शिकायतकर्ता महिला के घर के पास का है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दशरथपुरी निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में विकास ने बताया कि वह लड़कियों के नाम पर तीन फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई हुई है। वह शीतल ठाकुर, पूजा कुमारी व शिवानी गुप्ता के नाम से है। इसमें करीब दो हजार लोग जुड़े हैं।

उसने बताया कि वह अब तक सौ से ज्यादा महिलाओं को मैसेज और अश्लील वीडियो भेज चुका है। यह काम वह पिछले डेढ़ साल से कर रहा है। पुलिस ने बताया कि विकास 12वीं पास है और द्वारका के एक जिम में ट्रेनर का काम करता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
13-03-2026